Besan Ubtan For Glowing Skin: उबटन का इस्तेमाल बरसों से घरों पर होता आ रहा हैं। आज इसकी जगह बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स ने ले ली हैं। लेकिन कई बार इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से मन मुताबि क रिजल्ट नहीं मिल पाता। जिस कारण कई लोग काफी निराश हो जाते हैं। ऐसे में स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए बेसन का उबटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेसन का उबटन लगाने से शरीर पर किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा और ये नैचुरल होने के साथ शरीर को ग्लो भी देगा। बेसन का उबटन चेहरे और शरीर पर लगाने से स्किन चमकदार बनने के साथ स्किन का कालापन भी दूर होगा। आइए जानते हैं कैसे बनाएं घर पर बेसन का उबटन।
1. बेसन और हल्दी का उबटन
सामग्री
2 चम्मच बेसन
2 चम्मच गुलाब जल
एक चुटकी हल्दी
उबटन बनाने का तरीका
बेसन और हल्दी का उबटन बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद शरीर को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ध्यान रखें जब ये पैक जाएं, तो हाथों को हल्का सा गीला करके फेस पर घुमाएं। ऐसा करने से शरीर की सारी गंदगी साफ होगी और शरीर चमकदार बनेगा।
2. बेसन और दही का उबटन
सामग्री
2 चम्मच बेसन
1 चम्मच दही
उबटन बनाने का तरीका
बेसन और दही का उबटन बनाने के लिए दोनों सामग्री को मिलाकर पेस्ट बनाएं। उसके बाद इस उबटन को पूरे शरीर पर लगा लें। उसके बाद शरीर पर हल्के हाथ से मसाज करे। ऐसा करने से शरीर को पोषण मिलेगा और त्वचा निखार भी आएगा। 10 से 15 मिनट बाद शरीर को वॉश करे।
3. बेसन और एलोवेरा जेल का उबटन
सामग्री
2 चम्मच बेसन
1 चम्मच एलोवेरा जेल
2 चम्मच गुलाब जल
उबटन बनाने का तरीका
बेसन और एलोवेरा जेल का उबटन बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को शरीर पर लगा लें और हल्के हाथ से शरीर की मसाज करे। ऐसा करने से शरीर को पोषण मिलेगा और रंगत में भी निखार आएगा। इस उबटन को 15 से 20 मिनट के बाद वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें- दही में मिलाकर खाएं गुड़, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
बेसन उबटन लगाने के फायदे
- बेसन उबटन लगाने से स्किन को पोषण मिलता है और वह माश्चचर होता है।
- बेसन का उबटन लगाने से डेड स्किन साफ होती है।
- बेसन का उबटन लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है।
- बेसन का उबटन लगाने से शरीर के निशान ठीक होते हैं।
- बेसन का उबटन का इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या दूर होती है।
शरीर की चमक बढ़ाने के लिए इन 3 उबटन का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें इनको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version