रेगुलर पिएं ये 5 ड्रिंक्स, त्वचा बनेगी ग्लोइंग और खूबसूरत

 ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आप अपनी डाइट में ये ड्रिंक्स शामिल कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
रेगुलर पिएं ये 5 ड्रिंक्स, त्वचा बनेगी ग्लोइंग और खूबसूरत


आप दिनभर क्या खाते या पीते हैं, इसका असर त्वचा पर भी पड़ता है। अधिकतर लोग स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए प्रॉपर स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं, लेकिन हेल्दी डाइट लेना जरूरी नहीं समझते हैं। जबकि ग्लोइंग स्किन के लिए ये दोनों चीजें ही बहुत जरूरी होती हैं। इसलिए आपको हमेशा हेल्दी चीजें खानी और पीनी चाहिए।  इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पीकर आप ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं।  

पर्याप्त पानी पिएं

स्वस्थ शरीर के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी होता  है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। साथ ही पाचन तंत्र भी सही तरीके से कार्य करता है। पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है, इससे शरीर में जमा टॉक्सिंस यानी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। इससे आपको खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा मिलने में मदद मिलेगी। 

सुबह संतरे जूस का पिएं

सुबह नाश्ते में ऑरेंज का जूस पीना शरीर और स्किन दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। संतरे के जूस में विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है। ये दोनों विटामिन्स स्किन सेल्स को दोबारा बनाने में मदद करते हैं। रोज सुबह संतरे का जूस पीने से आपको ग्लोइंग और चमकदार त्वचा मिल सकती है। इसके साथ ही संतरे का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। 

दोपहर में पिएं ग्रीन टी

ग्रीन टी में जीरो कैलोरी होती है। अगर आप ग्लोइंग और चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं, तो दोपहर के समय ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी में विटामिन ई और विटामिन बी2 पाए जाते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है, इससे त्वचा में भी निखार आता है। 

Pomegranate juice for glowing skin

शाम को पिएं अनार का जूस 

अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अनार का जूस पानी से डार्क स्पॉट्स और पिंगमेंटेशन को दूर करने में मदद मिल सकती है। अनार के जूस में  मौजूद विटामिन सी त्वचा का ग्लो बढ़ाता है।

रात को लो फैट मिल्क पिएं

दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी न्यट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करते  हैं।  रोजाना रात को दूध पीने से चेहरे के दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है। दूध पीने से चेहरे की चमक भी बढ़ती है। 

इसे भी पढ़ें- हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी हैं ये 5 पोषक तत्व, जानें इनके सोर्स

स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए अपने खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें। लगातार पौष्टिक आहार के सेवन से हम अपनी सेहत और त्वचा दोनों को हेल्दी रख सकते हैं। ध्यान रखें इन सभी चीजों का सेवन शुरु करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या छोटे बच्चों को चाय पिलाना सुरक्षित है? जानें बच्चे को किस उम्र से चाय दें और इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version