Benefits Of Eating Curd Mixed With Jaggery: दही और गुड़ शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और राइबोफ्लेविन आदि पाए जाते हैं। वहीं गुड़ में आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। दोनों को साथ मिलाकर खाने से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं, जो लोग दही में चीनी मिलाकर खाते है। उनके लिए गुड़ मिलाकर खाना एक अच्छा ऑप्शन है। सर्दियों में कई बार दही खाने से ठंड लगने का डर रहता है। ऐसे में गुड़ के डालकर खाने से शरीर गर्म रहता है और मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। इन दोनों को साथ में खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। आइए जानते हैं दही में गुड़ मिलाकर खाने के अन्य फायदों के बारे में। (Benefits Of Eating Jaggery With Curd)
खून की कमी को करे दूर
दही में गुड़ मिलाकर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाकर शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। दही में गुड़ मिलाकर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
पाचन तंत्र को करे मजबूत
दही में गुड़ मिलाकर खाने से पेट हेल्दी रहता है। इसके सेवन से अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या आसानी से दूर होती हैं। दही में गुड़ मिलाकर खाने से पेट फूलना आदि भी बंद होता है। दही पेट को ठंडा रखता है। वहीं गुड़ पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता हैं।
पीरियड्स के दर्द को करे कम
दही में मिलाकर गुड़ खाने से पीरियड्स के दर्द से छुटकारा मिलता हैं। इसके सेवन से पेट की ऐंठन दूर होती है और पीरियड्स क्रेम्प्स से भी छुटकारा मिलता है। दही और गुड़ खाने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। इसको खाने से पेट स्वस्थ रहता है।
इसे भी पढ़ें- इन 4 तरह के लोगों को नहीं पीना चाहिए आंवले का जूस, हो सकते हैं नुकसान
वजन को करे कम
अगर आप लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो दही में गुड़ मिलाकर अवश्य सेवन करें। ऐसा करने से वजन कम होने के साथ शरीर भी हेल्दी होगा। इसको खाने से कमजोरी भी नहीं होगी। दही और गुड़ शरीर को फुर्तिला भी बनाता है।
सर्दी-जुकाम को करे ठीक
कई बार मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम की परेशानी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में दही और गुड़ का सेवन सर्दी- जुकाम को ठीक करने के साथ मौसमी बीमारियों से भी आराम दिलाता हैं। दही और गुड़ के सेवन से शरीर गर्म रहता है और स्वस्थ भी रहता है।
दही और गुड़ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
New Year पार्टी कहीं बना न दे हार्ट की इस बीमारी का शिकार, खाने-पीने में बरतें ये सावधानियां
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version