एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

Drinks For Acidity And Indigestion:एसिडिटी और अपच की समस्या अगर काफी परेशान करती हैं, तो घर पर आसानी से बनाकर पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

Drinks For Acidity And Indigestion: गलत खानपान, लाइफस्टाइल की कमी और बाहर का अधिक खाने की वजह से कई बार पेट में एसिडिटी और अपच की समस्या हो जाती हैं। एसिडिटी और अपच की समस्या होने पर कई बार लोग बहुत परेशान हो जाते हैं। क्योंकि  इसमें न, तो कुछ खाते बनता है और न ही खाया हुआ पचता है। एसिडिटी और अपच की समस्या से ग्रसित व्यक्ति इस समस्या को ठीक करने के लिए कई बार दवाईयों को लेना शुरू कर देते हैं। दवाईयां शरीर की बीमारियों को ठीक करती हैं लेकिन इनका ज्यादा सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। ऐसे में एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करने के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सहारा लिया जा सकता हैं। ये ड्रिंक्स सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर भी करेगी। ये सभी ड्रिंक्स घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं और इन्हे पीने से भूख भी खुलेगी। आइए जानते हैं इन 5 ड्रिंक्स के बारे में।

सौंफ का पानी

सौंफ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ भूख भी लगती है। एसिडिटी और अपच को दूर करने के लिए सौंफ का पानी बनाने के लिए 1 चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगोदें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। इसको पीने से खाना पचाने में आसानी होगी और वजन कम करने में मदद मिलेगी।

भुने जीरे का पानी

भुने जीरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जीरे का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी को उबाल लें। आधा चम्मच भूना जीरा इसमें मिला दें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इस पानी को छान कर पिएं। ऐसा करने से मेटाबॉलिज्‍म ठीक रहता है और एसिडिटी, अपच की समस्या दूर होती हैं।

jeera

अदरक का पानी

अदरक का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में अदरक को कद्ददूकस करके डाल दें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इस पानी को छानकर शहद मिलाकर पिएं। अदरक में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ पेट की समस्याओं को भी दूर करता है।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा मात्रा में न करें किशमिश का सेवन, हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसको पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। एलोवेरा जूस बनाने के लिए एलोवेरा की पत्तियों का रस निकाल कर मिक्सी में पीस लें। एलोवेरा जूस तैयार हो जाएगा। एसिडिटी और अपच की समस्या को ठीक करने के लिए एलोवेरा जूस को पीया जा सकता है। ये पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ पेट की जलन को भी कम करता है।

पुदीने का पानी

पुदीने का पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुदीने का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी को उबालने के लिए रखें। उसके बाद उस पानी में पुदीने की कुछ पत्तियों को डाल दें। पानी जब आधा रह जाएं, तो इसमें नींबू और काला नमक मिलाकर पी सकते हैं। ये ड्रिंक एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखेगी।

ये सभी ड्रिंक्स एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करें।

All Image Credit- Freepik 

 

Read Next

ज्यादा मात्रा में न करें किशमिश का सेवन, हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

Disclaimer