महिलाओं को पीरियड्स का दर्द हर महीने होता है। इस दौरान महिलाएं मूड स्विंग्स का शिकार भी होती है। कई बार महिलाएं पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन भी करती है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। दवाइयों के सेवन से शरीर को इनकी आदत भी हो जाती हैं। ऐसे में इन चाय के सेवन से पीरियड्स के दर्द को आसानी से कम किया जा सकता है। इन चाय के सेवन से पीरियड्स का दर्द कम महसूस होता है।
दालचीनी चाय
दालचीनी सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। दालचीनी की चाय पेट के दर्द को कम करने में सहायक है। दालचीनी की चाय पीने से पेट में आ रही सूजन भी कम होती है। दालचीनी की चाय पीने से पीरियड्स में होने वाला शरीर में दर्द भी कम होता है। दालचीनी की चाय बनाने के लिए एक कप पानी को उबाल लें। अब इस पानी में दालचीनी को डालें। जब पानी अच्छे से उबल जाएं, तो इसमें शहद या चीनी डालकर पिएं।
टॉप स्टोरीज़
सौंफ की चाय
सौंफ की चाय सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए सौंफ की चाय पी जा सकती है। सौंफ में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। सौंफ की चाय बनाने के लिए एक कप पानी को उबालें। जब पानी उबल जाएं, तो इसमें एक चम्मच सौंफ को डालें। 2 से 3 मिनट में जब पानी का रंग बदल जाएगा, तो इस छान कर पिंए।
पुदीने की चाय
पुदीने की चाय शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करती हैं। पुदीने की चाय को बनाने के लिए एक कप पानी को उबालें। जब पानी अच्छे से उबल जाएं, तो इसमें कुछ पुदीने की पत्तियों को डालें। अब इसमें शहद मिलाकर छान कर पिएं।
इसे भी पढ़ें- बेदाग त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके, बढ़ेगी खूबसूरती
थाइम टी
थाइम टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस चाय से पीरियड्स में हो रहा दर्द आसानी से दूर होता है। थाइम चाय को बनाने के लिए एक कप पानी को उबाल लें। अब इस पानी में थाइम की पत्तियों को डाल कर अच्छे से उबाल लें। अब इस चाय को छान कर आसानी से पिएं। ये चाय आपके दर्द को कम करने के साथ शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें- आपकी फर्टिलिटी पर बुरा असर डाल सकते हैं ये 5 फूड्स
हिबिस्कस टी
हिबिस्कस यानी गुड़हल का फूल,जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुड़हल के फूलों की चाय बनाने के लिए एक कप पानी को उबालें। जब पानी उबल जाएं, तो इसमें गुड़हल के एक से दो फूल को डालें। जब पानी का रंग बदल जाएं, तो उसमें शहद डालकर पिंए। गुड़हल की चाय में मौजूद हाइड्रेटिंग और एंटीसेप्टिक गुण पीरियड्स के दर्द और क्रैंप में राहत देते है।
ये सभी चाय आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इनको चाय को पीने से पीरियड्स में हो रहे दर्द से राहत मिलती है।
All Image Credit- Freepik