आपकी फर्टिलिटी पर बुरा असर डाल सकते हैं ये 5 फूड्स

Foods That Can Affect Fertility: अगर मां बनने के बारे में सोच रही है, तो इन फूड्स को खाने से बचें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
आपकी फर्टिलिटी पर बुरा असर डाल सकते हैं ये 5 फूड्स


मां बनना हर महिला के लिए खूबसूरत एहसास होता है। लेकिन कई बार जब महिलाएं मां बनने की कोशिश करती है, तो शरीर की दिक्कतों की वजह से महिलाओं को मां बनने में दिक्कत होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे तनाव, लाइफस्टाइल और खानपान की कमी आदि। ऐसे में कई फूड्स ऐसे होते है, जो महिलाओं की फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकते हैं। अगर महिला मां बनने के बारे में सोच रही है, तो महिलाओं को कुछ फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए। इन फूड्स को नहीं खाने से महिलाओं की फर्टिलिटी में सुधार हो सकता हैं। आइए जानते है उन फूड्स के बारे में।

मीट

अगर आप मां बनने के बारे में सोच रही है, तो प्रोसेस्ड रेड मीट के सेवन करने से बचें। इस फूड में हाइ कैलोरी होती है, जो फर्टिलिटी को प्रभावित करती है। प्रोसेस्ड रेड मीट खाने से महिला में मोटापे की समस्या भी हो सकती है। इसको खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। इसको खाने से लिवर में फैट भी जमा हो जाता है। 

कैफीन

कैफीन शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है। अगर आप मां बनने के बारे में सोच रही है, तो आपको चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स को पीने से बचना चाहिए। इनके सेवन से महिला का एस्ट्रोजन लेवल बढ़ जाता है और पीरियड्स साइकल भी गड़बड़ होती है। अगर आपको चाय या कॉफी पीने का ज्यादा मन है, तो दिनभर में एक कप से ज्यादा न लें।

इसे भी पढ़ें- बालों को मजबूत करने के डाइट में शामिल करें ये 5 फल, हेयर ग्रोथ में करते हैं मदद

Alchoal

अल्कोहल

अल्कोहल शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। अल्कोहल पीने से महिला की फर्टिलिटी पर बहुत असर पड़ता है। अल्कोहल महिला के हार्मोंस में असंतुलन भी पैदा करता है। जिससे फर्टिलिटी प्रभावित होती है। महिला अगर अल्कोहल का सेवन करती है, तो उसके पीरियड्स साइकल में भी बदलाव होता है।

जंक फूड्स

जंक फूड्स सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। जंक फूड्स के सेवन से मोटापा बढ़ता है। जंक फूड्स खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ता है और नर्वस सिस्टम भी प्रभावित होता है। महिला अगर नियमित जंक फूड्स का सेवन करती है, तो इससे उसकी भूख भी कम होती है। ऐसे में जंक फूड्स के सेवन से बचें।

इसे भी पढ़ें- बेदाग त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके, बढ़ेगी खूबसूरती

सोडा

सोडा शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। आजकल सोडा मार्केट में काफी ज्यादा मिलने लगा है। ऐसे में अगर आप मां बनने की सोच रही है, तो सोडे के सेवन से बचना चाहिए। सोडा पीने से मोटापा बढ़ता है। जिससे फर्टिलिटी प्रभावित होती है। सोडा में काफी मात्रा में कैलोरी होती है, जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होती है।

ऊपर बताए गए सभी फूड्स महिलाओं की फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में अगर मां बनने की सोच रही है, तो इन फूड्स से बचें। 

All Image Credit- Freepik

 

 

 

 

 

 

 

Read Next

प्रेगनेंसी में सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान, जानें कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version