Best Ubtan Face Pack At Home: प्राकृतिक निखार पाने के लिए उबटन असरदार माने जाते हैं। इन्हें प्राकृतिक चीजों जैसे कि बेसन, चंदन, मुल्तानी मिट्टी और हल्दी से तैयार किया जाता है, जिससे यह स्किन पर साइड इफेक्ट नहीं करते हैं। वहीं सर्दियां आते ही कई लोगों की स्किन डल भी होने लगती है। ऐसे में घर पर तैयार किये गए उबटन फायदेमंद हो सकते हैं। ये स्किन को हाइड्रेटेड रखने और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। तो अगर सर्दियों में आपकी स्किन भी डल और ड्राई होने लगती है, तो आप ये 5 उबटन इस्तेमाल कर सकते हैं।
सर्दियों में निखरी त्वचा पाने के लिए लगाएं ये उबटन- Types of Ubtan To Get Glowing Skin
बेसन उबटन- Besan Ubtan
बेसन में बारीक कण होते हैं जो चेहरे की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं। इसमें नेचुरल मॉइस्चर भी होता है जिससे स्किन में नमी बनी रहती है। बेसन का उबटन बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाएं। पेस्ट बनाने के लिए इसमें 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी भी मिलाएं। उबटन तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
चंदन उबटन- Chandan Ubtan
चंदन का कूलिंग इफेक्ट स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद आवश्यक गुण चेहरे पर निखार बनाए रखने में मदद करते हैं। चंदन का उबटन बनाने के लिए 2 चम्मच चंदन पाउडर में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। आखिर में 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक रखें और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें- घर पर चेहरे के लिए उबटन कैसे बनाएं? जानें 3 होममेड उबटन, जिन्हें रोज इस्तेमाल कर सकते हैं आप
केले का उबटन- Banana Ubtan
केले में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं। केले का उबटन तैयार करने के लिए बाउल में आधा केला मेश कीजिए। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। चेहरे पर मसाज करें और 10 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
बादाम का उबटन
बादाम का उबटन स्किन को मॉइस्चराइज और स्मूद रखने में मदद कर सकता है। बादाम का उबटन बनाने के लिए 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच दही और 2 चम्मच बादाम का पाउडर मिलाएं। अब 3-4 बूंदे बादाम के तेल की मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इस उबटन के इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट रहेगी।
इसे भी पढ़ें- सॉफ्ट स्किन पाने के लिए घर पर बनाएं ये 3 तरह के उबटन, मिलेगी मुलायम निखरी त्वचा
हल्दी का उबटन- Haldi Ubtan
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया कम करने में मदद करते हैं। शहद में मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं। हल्दी का उबटन बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच हल्दी लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें।
अगर आपकी सेंसिटीव स्किन है, तो इसके इस्तेमाल से पैच टेस्ट जरूर करें।