गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं त्वचा को ठंडक देने वाले ये 3 उबटन, जानें बनाने का तरीका

Homemade Ubtan For Summer: त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाने के लिए उबटन का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। जानें गर्मियों के लिए उबटन कैसे तैयार करे

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: May 22, 2023 15:55 IST
 गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं त्वचा को ठंडक देने वाले ये 3 उबटन, जानें बनाने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

त्वचा में निखार लाने के लिए उबटन को फायदेमंद माना जाता है। दादी-नानी के पुराने नुस्खो से लेकर सोशल मीडिया के ब्यूटी हैक्स तक उबटन का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। उबटन तैयार करने के लिए प्राकृतिक चीजों जैसे कि बेसन, चंदन, गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा में लंबे समय तक निखार बनाए रख सकती हैं। वहीं प्राकृतिक चीजों का सबसे बड़ा फायदा है कि इनका इस्तेमाल करने से त्वचा पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। गर्मियों में चेहरे पर उबटन लगाने से सनबर्न, टैनिंग और डार्क स्पॉट्स जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही यह त्वचा को ठंडक देने में भी मददगार हो सकता है। दरअसल, वातावरण के बढ़ते तापमान का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। यह त्वचा की गुणवत्ता को प्रभावित करने और कई स्किन प्राब्लम्स का कारण बन सकता है। ऐसे में उबटन काफी असरदार साबित हो सकता है। इसी विषय पर गौर करते हुए आज हम लेकर आए हैं ऐसे 3 उबटन की विधि, जो त्वचा को ठंडक देने में असरदार हो सकते हैं। 

ubtan for summer season

चेहरे पर लगाने के लिए उबटन कैसे बनाएं (How To Make Ubtan at Home For Face)

गर्मियों की समस्याओं के लिए ये 3 प्रकार के उबटन काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं- 

1. चंदन और हल्दी का प्राकृतिक उबटन

सामग्री 

चंदन - 2 चम्मच

हल्दी - 1 चम्मच

कच्चा दूध - 2 चम्मच

गुलाब जल -  2 चम्मच

बनाने की विधि

चंदन और हल्दी का उबटन तैयार करने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच चंदन लीजिए। इसके साथ ही इसमें 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच कच्चा दूध और 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस उबटन को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।  

कैसे फायदेमंद है 

त्वचा को ठंडक देने के लिए चंदन फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद कूलिंज एजेंट स्किन को रिलैक्स रखने में मदद कर सकते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की समस्याओं में राहत देने में मदद कर सकते हैं। कच्चे दूध में एक्सफोलिएटिंग एजेंट होता है, जिससे इसका इस्तेमाल त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़े- खो गई है त्वचा की चमक, तो लगाएं हल्दी के ये 3 उबटन

2. बेसन और शहद का उबटन 

बेसन - 1 चम्मच 

चंदन  - 1 चम्मच 

नींबू - आधा चम्मच 

शहद - 1 चम्मच 

दही - 3  चम्मच 

बनाने की विधि

बेसन और शहद का उबटन तैयार करने के लिए एक बाउल में बेसन, चंदन, शहद बराबर मात्रा में लीजिए। अब इसमें आधा चम्मच नींबू का रस और जरूरत अनुसार दही भी मिलाएं। इसका पेस्ट तैयार करके चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट तक रहने दें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें।

कैसे फायदेमंद है 

बेसन में मौजूद बारीक कण त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकते हैं। वहीं शहद त्वचा को नमी देने और स्किन सॉफ्ट बनाए रखने में मदद कर सकता है। नींबू का इस्तेमाल करने से डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही दही त्वचा को ठंडक देने में असरदार हो सकता है।

3. ओट्स और दही का उबटन 

ओट्स - 1 चम्मच (पीसा हुआ)

लाल मसूर दाल - 1 चम्मच (पीसा हुआ)

चावल का आटा - 1 चम्मच (पीसा हुआ)

हल्दी - आधा चम्मच

दही - 3 से 4 चम्मच 

इसे भी पढ़े- शादी से पहले दूल्हन लगाएं ये 3 उबटन, निखर जाएगी त्वचा

बनाने की विधि

ओट्स और दही का उबटन बनाने के लिए एक बाउल में ओट्स, मसूर दाल, चावल के आटे को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसके बाद इसमें आधा चम्मच हल्दी और जरूरत अनुसार दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें। 

कैसे फायदेमंद है 

ओट्स त्वचा को हाइड्रेट करने में असरदार माना जाता है। वहीं चावल के आटे और मसूर दाल में मौजूद बारीक कण त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद कर सकता है। इस उबटन के इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से राहत मिल सकती है। 

 इस तरह से आप घर पर भी उबटन तैयार करके गर्मियों की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 

Disclaimer