शादी से पहले दूल्हन लगाएं ये 3 उबटन, निखर जाएगी त्वचा

Best Ubtans For Brides To Get Glowing Skin: दूल्हन स्किन पर ग्लो लाने के लिए इन उबटन को ट्राई कर सकती हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
शादी से पहले दूल्हन लगाएं ये 3 उबटन, निखर जाएगी त्वचा


Best Ubtans For Brides To Get Glowing Skin: शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। ऐसे में इस दिन पर स्पेशल दिखने के लिए लड़किया कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार स्किन पर मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में स्किन पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए लड़कियां घर में उबटन तैयार कर सकती हैं। ये उबटन नैचुरल होने के साथ स्किन पर किसी तरह का नुकसान भी नहीं करेगी। ये उबटन लगाने से फेस पर ग्लो आने के साथ पिंपल्स और झाइयों की समस्या भी आसानी से दूर होगी। इन उबटनों को शादी से 6 से 3 महीने पहले लगाना शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उबटन के बारे में।

1. बेसन और बादाम का उबटन

सामग्री

गेहूं का चोकर- 2 कप

बेसन- 2 कप

बादाम का पाउडर- 2 चम्मच

नारियल का तेल- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

बेसन और बादाम का उबटन बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 10 से 15 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्किन ग्लोइंग बनने के साथ स्किन का रूखापन भी खत्म होता है। ये उबटन लगाने से रंगत में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में आंखों के नीचे सूजन को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

2. चोकर और शहद का उबटन

सामग्री

चोकर- 2 चम्मच 

शहद- 1 चम्मच

दूध- 1 चम्मच

बादाम का तेल- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

चोकर और शहद का उबटन बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये उबटन लगाने से ब्लकै हेड्स और झाइयों की समस्या भी आसानी से दूर होती है। ये उबटन त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

3. हल्दी का उबटन

सामग्री

2 -चम्मच हल्दी

1 -चम्मच बादाम पाउडर

1- चम्मच गुलाबजल

2- चम्मच बेसन

बनाने का तरीका

हल्दी का उबटन बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये उबटन चेहरे को चमकदार बनाने के साथ चेहरे की रंगत में भी सुधार करेगा।

ब्राइडल को स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए इन उबटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें ये उबटन लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये 5 फेस पैक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version