Right Way To Do Face Wash For Glowing Skin: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए देखभाल करना सबसे जरूरी है। अगर आप स्किन केयर रोज नहीं करते हैं, तो इससे स्किन डैमेज होने लगेगी। इसके कारण त्वचा में डलनेस, डार्कनेस जैसी समस्याएं होने लगेंगी। साथ ही, इससे कई स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए रोज स्किन केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी होता है। अगर आप रूटीन का कोई भी स्टेप अवॉइड करते हैं, तो यह स्किन को नुकसान करने लगता है। डेली स्किन केयर रूटीन में फेस वॉश, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन शामिल है। इनमें पहला और सबसे जरूरी स्टेप फेस वॉश होता है। फेस वॉश करने से त्वचा से धूल-मिट्टी निकल जाती है। साथ ही, इससे त्वचा की गहराई से सफाई भी हो पाती है। लेकिन अधिकतर लोगों को फेस वॉश करने का सही तरीका पता नहीं होता है। इससे आपका पूरा स्किन केयर रूटीन खराब हो सकता है। फेस वॉश करने का सही तरीका बताते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉ ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
जानिए फेस वॉश करने का सही तरीका क्या है- How To Apply Face Wash Correctly
चेहरा गीला करने के बाद ही फेस वॉश लगाएं- Apply on Wet Face
फेसवॉश लगाने से पहले हमेशा अपने चेहरे को पूरी तरह से गीला जरूर करें। इससे फेस वॉश त्वचा में अच्छे से फैलता है। साथ ही, पानी इस्तेमाल करने से स्किन की गहराई से सफाई हो पाती है। इसलिए फेस वॉश लगाने से पहले चेहरे को पानी से जरूर धोएं।
टॉप स्टोरीज़
कम मात्रा में इस्तेमाल करें- Use In Small Quantity
कई लोगों को पता नहीं होता है कि उन्हें फेस वॉश कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में लोग फेस वॉश बहुत ज्यादा या बहुत कम मात्रा में लेते हैं। लेकिन इससे आपकी स्किन को फायदे नहीं मिलते हैं। आपको एक बार में एक सिक्के के आकार जितनी मात्रा लेनी है। इतना आपकी स्किन के लिए काफी होगा। अगर आप ज्यादा मात्रा में फेस वॉश लेते हैं, तो आपकी स्किन ड्राई हो सकती है।
चेहरा जल्दी धो लेना- Wash Face Quickly
कई लोग फेस लगाने के कुछ सेकेंड के अंदर ही चेहरा धो लेते हैं। लेकिन इससे स्किन को नुकसान हो सकता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको कम से कम 2 मिनट तक फेस वॉश या क्लींजर लगाकर जरूर रखना है। साथ ही, स्किन ही हल्के हाथ से मसाज जरूर करनी है।
तौलिये से चेहरा तेजी से साफ न करें- Do Not Clean Face Quickly
फेस वॉश करने के बाद चेहरा पोछने के लिए कोई सॉफ्ट तौलिया ही इस्तेमाल करें। इससे चेहरे को हल्के-हल्के साफ करें। त्वचा को रगड़ने से आपकी स्किन छिल सकती है। इससे स्किन से नेचुरल ऑयल भी कम हो सकता है। चेहरे को हल्का गीला छोड़ने से मॉइस्चराइजर त्वचा में अच्छे से लग पाता है।
फेस वॉश करते ही मॉइस्चराइजर लगाएं- Apply Moisturizer After Wash Your Face
चेहरे को धोने के बाद मॉइस्चराइज़र लगाना बहुत जरूरी है। आपको हल्की गीली त्वचा पर ही मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। अगर आप मॉइस्चराइजर देरी से लगाते हैं, तो त्वचा की नमी कम होने लगती है।
इन तरीकों को फॉलो करके आप स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram