Doctor Verified

स्किन टाइप के अनुसार दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा? डॉक्टर से जानें

Face Wash- चेहरे के प्रकार के अनुसार सभी लोगों को अपना चेहरा धोना चाहिए तो आइए जानते हैं आप दिन में कितनी बार फेस वॉश करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन टाइप के अनुसार दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा? डॉक्टर से जानें


How Many Times To Wash Face- मौसम चाहे कोई भी हो, झेलना सबसे ज्यादा चेहरे को पड़ता है। केमिकल वाले प्रोडक्ट्स, धूल-मिट्टी और पिंपल्स जैसी स्किन से जुड़ी समस्याओं के कारण लोग हमेशा परेशान रहते हैं। इसलिए हेल्दी स्किन केयर रूटीन फॉलो करना आपकी त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। स्किन केयर रूटीन में सबसे जरूरी चीज फेस वॉश होता है। लेकिन एक दिन में कितनी बार चेहरा धोना चाहिए? इस बात को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं, (Is It Better To Wash Face Once Or Twice A Day) क्योंकि कुछ लोगों को कम चेहरा धोने के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है, जबकि कुछ लोग इतना ज्यादा अपना चेहरा धोते हैं, जिससे उनका चेहरा रूखा होने लगता है। आयुर्वेद डॉक्टर ईशा नेगी से जानते हैं चेहरे के प्रकार के अुसार आपको दिन में कितनी बार फेस फॉश करना चाहिए?

दिन में चेहरा कितनी बार धोना चाहिए? - How Many Times Wash Face in a Day in Hindi? 

1. ड्राई स्किन 

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको दिन में केवल एक बार चेहरा धोना चाहिए। दरअसल बार-बार चेहरा धोने से स्किन सेल्स डैमेज हो सकते हैं, जिससे त्वचा ड्राई हो सकती है। इसलिए आप रात को सोने से पहले सिर्फ एक बार फेस वॉश से अपना चेहरा धोएं और सुबह सादे ठंडे पानी से चेहरा साफ करें। 

2. ऑयली स्किन  

ऑयली स्किन वाले लोगों को दिन में कम से कम 2 बार अपना चेहरा धोना चाहिए। ऑयली स्किन पर बार-बार तेल नजर आने लगता है, जिस कारण इसे ज्यादा सफाई की जरूरत होता है। इसलिए आप सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले एक-एक बार अपना चेहरा जरूर धोएं। 

3. नॉर्मल स्किन 

सामान्य त्वचा को दिन में दो बार धोना चाहिए सौम्य क्लींजर और फेसवॉश से धोना चाहिए। सुबह चेहरा धोने से स्किन केयर बेहतर रहता है और रात को सोने से पहले चेहरा धोने से दिन भर की गंदगी और डेड स्किन सेल्स निकलने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- पिंक ग्लो पाने के लिए घर पर बनाएं ये मॉइश्चराइजर, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

4. फील्ड वर्क करने वाले 

फील्ड में काम करने वालों के चेहरे पर धूल मिट्टी बहुत ज्यादा जम जाती है, जिस कारण चेहरे पर पिंपल्स, रेडनेस या एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए आपको दिन में 3 बार चेहरा धोना चाहिए। एक बार सुबह, एक बार रात को सोने से पहले और एक बार दिन में किसी भी समय। 

5. वर्कआउट करने वाले

अगर आप उन लोगों में से हैं जो रोजाना वर्कआउट करते हैं तो वर्कआउट करने से पहले अपना चेहरा सादे पानी से धो लें और दिन में दो बार फेसवॉश का प्रयोग करते हुए अपना चेहरा धोएं, एक बार वर्कआउट करने के बाद और एक बार रात को सोने से पहले फेस वॉश करें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Isha Negi | Ayurveda Doctor | 📍Uttarakhand (@dr.isha.negi)

हर प्रकार के चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने चेहरे को साफ रखने की कोशिश करें और सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं? जानें सही तरीका, जिससे मिलेगा पूरा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version