Benefits Of Using Vitamin C Based Face Wash In Hindi: मौसम में बदलाव होते ही हम ऐसे फेस वॉश को चुनते हैं, जिससे त्वचा की नमी बनी रहे। सर्दियों में वैसे भी चेहरा धोते ही चेहरा ड्राई हो जाता है। इसलिस, तुरंत मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत होती है। इन दिनों, कई लोग विटामिन सी बेस्ड फेस वॉश का यूज कर रहे हैं। यह अलग-अलग टाइप की स्किन के लिए तो फायदेमंद है। खासकर ऑयली स्किन वाली महिलाओं को इसका उयोग करना चाहिए। विटामिन सी बेस्ड फेस वॉश फ्री-रेडिकल के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इससे त्वचा की सूजन कम होती है, स्किन में नमी बनी रहती है और स्किन टोन भी होती है। यही नहीं, यह एंटी-एजिंग की तरह भी काम करता है। इस तरह देखा जाए, तो विटामिन सी बेस्ड फेस वॉश बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इस बारे में हमने नई दिल्ली में स्तिथ अभिवृत एस्थेटिक्स के कॉस्मेटोलॉजिस्ट और Skin Expert डॉ. जतिन मित्तल से बात की है।
स्किन डैमेज होने से रोकता है- Repairs Skin Damage
कभी मौसम में बदलाव, तो कभी पल्यूशन के बढ़ते स्तर के कारण स्किन को काफी नुकसान होता है। इससे स्किन डैमेज भी हो जाती है। इस तरह की प्रॉब्लम से बचने के लिए अक्सर लोग विटामिन सी बेस्ड क्रीम या सनस्क्रीन का उपयोग करते हैं। हालांकि, विटामिन सी बेस्ड फेस वॉश से रेगुलरली चेहरा धोने से भी चेहरा की रंगत में निखार आता है और स्किन तेजी से रिपेयर होती है। यह झाइयां और झुर्रियों को दूर करेन में भी अहम योगदान देता है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 स्टेप से घर पर करे विटामिन-सी फेशियल, डार्क स्पॉट्स और टैनिंग से मिलेगी राहत
हाइपरपिग्मेंटेशन कम करता है- Reduce Hyperpigmentation
कई बार टेंशन या स्ट्रेस की वजह से स्किन में हाइपरपिग्मेंटेशन हो जाते हैं। इस स्थिति में स्किन के कुछ हिस्से, दूसरे हिस्सों की तुलना में ज्यादा धब्बेदार नजर आते हैं। ऐसा असल में शरीर में मेलानिन नाम के हॉर्मोन में बदलाव के कारण होता है। मेलानिन हॉर्मोनल इंबैलेंस की वजह से एफेक्टेड होता है। विशेषज्ञों की मानें, विटामिन सी इस तरह की परेशानी को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही, विटामिन सी बेस्ड फेस वॉश से चेहरा धोने भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: विटामिन सी सीरम त्वचा में निखार कैसे लाता है? जानें इसे लगाने के फायदे
झुर्रियों को दूर करता है- Reduce Wrinkles
जैसा कि हमने कुछ देर पहले ही जिक्र किया है कि विटामिन सी की मदद से स्किन चमकदार होती है और एंटी-एजिंग की तरह काम करता है। यह कम उम्र में बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। विटामिन सी से फेस वॉश कर आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते हैं।
कील-मुंहासे कम करता है- Reduce Pimple
विटामिन सी बेस्ड फेस वॉश करने से चेहरे के कील-मुंहासों में भी कमी आती है। विशेषकर यह प्रोडक्ट टीनेजर्स के लिए ज्यादा उपयोगी है। इस उम्र में हॉर्मोन में बदलाव के कारण काफी ज्यादा कील-मुंहासे या पिंपल की शिकायत बनी रहती है। हालांकि, हॉर्मोनल बदलाव होना स्वाभाविक है। इसे रोका नहीं जा सकता है। लेकिन, विटामिन सी बेस्ड फेस वॉश से चेहरा धोने से पिंपल को कम जरूर किया जा सकता है।
धब्बों को दूर करता है- Remove Scars
विटामिन सी बेस्ड फेस वॉश से नियमित रूप से चेहरा धोने से दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। आपको बता दें कि चेहरे पर किसी भी वजह से दाग-धब्बे हो सकते हैं, जैसे स्किन इंफेक्शन, टिश्यूज में सूजन आदि। समस्या कम होन के बावजूद, कई चेहरे में उभरे दाग खत्म नहीं होते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप विटामिन सी बेस्ड फेस वॉश का यूज कर सकते हैं। इससे दाग-धब्बों में फर्क नजर आने लगता है।
image credit: freepik