
Can A Face Wash Cause Pimples: आपने यह तो सुना होगा कि चेहरे की अच्छा तरह से सफाई न की जाए, तो स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, उसमें गंदगी जम जाती है और पिंपल निकल आते हैं। क्या आपने यह सुना है कि फेस वॉश करने के बाद भी चेहरे में पिंपल आ सकते हैं। हां, यह सच है। ऐसे में मन में यह सवाल जरूर उठता है कि फेस वॉश करने की वजह से चेहरे पर दाने क्यों निकल आते हैं और इसके पीछे क्या-क्या कारण हो सकते हैं? साथ ही, इस लेख में हम यह भी जानेंगे कि आखिर फेस वॉश करने के बाद पिंपल हो जाए, तो आपको क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा की राय।
इस पेज पर:-
फेस वॉश के बाद पिंपल क्यों हो जाते हैं?- Causes Of Pimples After Using Face Wash
-1764767615776.jpg)
ओवर वॉश करना
सिर्फ फेस वॉश की वजह से पिंपल हो जाएं, यह जरूरी नहीं है। आप किस तरह के अपने फेस को वॉश करते हैं, यह बात भी मायने रखती है। जैसे अगर आप ओवर फेस वॉश करते हैं, दिन में एक-दो बार नहीं, बल्कि बार-बार ऐसा करते हैं, तो इसकी वजह से फेस पर पिंपल होने का रिस्क बढ़ जाता है। दरअसल, बार-बार फेस वॉश करने की वजह से स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज हो जाती है। इसकी वजह से स्किन में इरिटेशन और पिंपल की शिकायत होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर बार-बार हो जाते हैं पिंपल्स? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय
हार्श केमिकल्स
अगर आप फेस पर ऐसे प्रोडक्ट्य का यूज कर रहे हैं, जिसमें हार्श केमिकल्स हैं, तो आपको बता दें कि यह भी चेहरे पर पिंपल का एक बड़ा काराण हो सकता है। विशेषकर, जिन फेस वॉश में सल्फेट होता है, वो स्किन को इरिटेट कर सकता है। इससे इचिंग और जलन जैसी समस्या हो सकती है। यही नहीं, हार्श केमिकल्स स्किन के पीएच लेवल को प्रभावित कर सकता है, जो चेहरे पर दाने का मुख्य कारण है।
ओवर एक्सफोलिएट
अगर आप फेस वॉश करने से पहले हर बार स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं, तो यह भी चेहरे पर पिंपल का कारण बन जाते हैं। वैसे तो एक्सफोलिएट करना स्किन के लिए अच्छा होता है। मगर जब आप इस प्रक्रिया को अधिक बार दोहराते हैं, तो इससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान होने लगता है। विशेषकर, सर्दियों में सीमित बार ही स्किन को एक्सफोलिएट करना लाभकारी होता है। अगर कोई बार-बार स्किन को फेस वॉश करने से पहले एक्सफोलिएट करेगा, तो ऐसे में स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें ड्राइनेस और पिंपल संबंधी समस्याएं शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: पिंपल्स से एक दिन में छुटकारा दिला सकते हैं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे, मैंने आजमाया आप भी करें ट्राई
फेस वॉश के बाद पिंपल होने से कैसे रोकें?
फेस वॉश के बाद पिंपल होने से रोकना मुश्किल नहीं है। कुछ टिप्स को अपनाएं, जैसे-
- अपने चेहरे को फेस वॉश करने से पहले गंदे हाथों से न छुएं।
- अगर हार्श प्रोडक्ट यूज कर रहे हैं, तो उसे बदल दें।
- फेस को सीमित बार ही एक्सफोलिएट करें।
- अगर प्रोडक्ट चेंज करने के बाद भी चेहरे पर पिंपल हो रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर ही क्यों ज्यादा निकलते हैं पिंपल्स? जानें इससे बचने के लिए 6 जरूरी बातें
निष्कर्ष
बार-बार फेस वॉश करने वालों को अक्सर यह भ्रम रहता है कि वे तो पूरी तरह से साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि ओवर फेस वॉश करना कभी भी स्किन के लिए सही नहीं है। इससे चेहरे को काफी नुकसान होता है, स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज हो जाती है और पिंपल होने लगते हैं। इससे छुटकारा पाना आसान है। इसके लिए, अपनी डाइट में सुधार करें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और चेहरे को बेवजह हाथ लगाने से बचें।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 03, 2025 18:46 IST
Published By : Meera Tagore