हेल्दी स्किन के लिए हेल्दी डाइट और स्किन केयर रूटिन दोनों जरूरी है। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के साथ स्किन केयर के लिए रोज समय निकाल पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसी के साथ जंक फूड की आदत के कारण भी त्वचा पर उल्टा असर पड़ने लगता है। इसके कारण स्किन डल और डैमेज होने लगती है। सही देखभाल न मिलने से चेहरे पर डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या होने लगती है, जो चेहरे का निखार कम करने का कारण बन सकती है। ऐसे में विटामिन-सी फेशियल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर घरेलू चीजों के इस्तेमाल से सप्ताह में 2 बार विटामिन-सी फेशियल किया जाए, तो यह त्वचा की कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। इससे न सिर्फ त्वचा की रंगत में सुधार आती है, बल्कि फाइन लाइंस, रिंकल्स और डैमेज स्किन की समस्या से राहत भी मिलती है। तो चलिए आज इसी विषय पर बात करते हुए जानते हैं घर पर विटामिन-सी फेशियल करने का तरीका।
घर पर विटामिन-सी फेशियल कैसे करे - How To Do Vitamin C Facial At Home
पहले बनाएं क्लींजर - How To Make Vitamin C Cleanser
एक बाउल में एक चम्मच संतरे का पाउडर लीजिए। अब इसमें एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। अगर पेस्ट गाढा हो जाए, तो इसमें एक चम्मच संतरे का रस भी मिलाएं। सभी चीजों को मिलाकर चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। इसे 5 मिनट रखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
बेसन में मौजूद बारीक कण चेहरे की गहराई से सफाई करेंगे। वहीं नींबू और संतरे का रस चेहरे पर फ्रेशनेस बनाए रखने में मदद करेंगे।
टोनर से मिलेगी फ्रेशनेस - How To Make Vitamin C Toner
क्लींजर के बाद चेहरे पर विटामिन-सी टोनर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर निखार और चमक बनी रहेगी। विटामिन-सी का टोनर बनाने के लिए हमे केवल संतरे के छिलकों की जरूरत पड़ेगी। एक बाउल में कुछ संतरे के छिलको को गुनगुने पानी से भिगोकर रख दें। इस छिलको को कम से कम 2 घंटे तक भिगोकर रखें। अब संतरे का पानी छान लें और इसे ठंडा करके एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। संतरे के छिलको में मौजूद विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट चेहरे के डार्क स्पॉट्स से राहत देने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े- शरीर में विटामिन C की कमी से हो सकती हैं ये 6 समस्याएं, डॉक्टर से जानें कैसे करें इस विटामिन की कमी पूरी
बनाएं विटामिन-सी स्क्रब - How To Make Vitamin C Scrub
विटामिन-सी स्क्रब तैयार करने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच संतरे का पाउडर लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच संतरे का रस लीजिए। दोनों चीजों को मिलाकर 3 से 4 मिनट तक अच्छे से स्क्रब करें। इस स्टेप से चेहरे का एक्सट्रा ऑयल और धूल-मिट्टी अच्छे के साफ हो जाएगी।
मसाज क्रीम - How To Make Vitamin C Massage Cream
विटामिन-सी की मसाज क्रीम तैयार करने के लिए बाउल में एक चम्मच शहद लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच संतरे का रस मिलाएं। इस मसाज क्रीम को चेहरे पर लगाकर 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। यह स्किन को टाइट करने और स्किन सेल्स को ब्राइट करने में मदद करेगा। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और स्किन टाइट होने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़े- अनियमित पीरियड्स से छुटकारा पाने के लिए करें विटामिन C का सेवन, जानें फायदे
आखिर में लगाएं फेस मास्क - How To Make Vitamin C Face Mask
विटामिन-सी का फेस मास्क तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच संतरे के छिलके घीसकर डालें। अब इसमें 2 चम्मच दही और एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। सभी चीजों को मिलाकर गाढा पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। आखिर में सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें। इस फेस मास्क के इस्तेमाल से चेहरे के डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या खत्म होगी।
इन 5 स्टेप्स के जरिए आप घर पर ही विटामिन-सी फेशियल कर सकते हैं। यह न सिर्फ त्वचा को निखार देगा बल्कि त्वचा की समस्याओं से राहत देने में भी मदद करेगा।