How to Apply Oats on Face in Hindi: फिट और हेल्दी रहने के लिए कई लोग नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं। आपको बता दें कि ओट्स सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। जी हां, ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा पर भी जबरदस्त काम करते हैं। ओट्स त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को निकाल कर मुहांसों से छुटकारा दिलाता है। यह त्वचा की सूजन, रेडनेस और जलन को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, ओट्स चेहरे पर जमा गंदगी और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में भी असरदार होता है। यही वजह है कि कई कंपनियां ओट्स स्किन केयर प्रोडक्ट्स बना रही हैं। कोई ओट्स क्लींजर, तो कोई ओट्स से फेस पैक बना रहा है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आपको ओट्स से बने प्रोडक्ट्स मार्केट से ही खरीदने हैं। आप घर पर भी इन 4 तरीकों से ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चेहरे पर ओट्स कैसे लगाएं?- How to Use Oats on Face in Hindi
1. ओट्स क्लींजर- Oats Cleanser
आप ओट्स को क्लींजर के रूप में चेहरे पर लगा सकते हैं। ओट्स क्लींजर चेहरे के मुहांसों, दाग-धब्बों, रेडनेस और सूजन को कम करने में असरदार होता है। इसके लिए आप ओट्स को गुनगुने पानी में डाल दें। जब ओट्स का बारीक पेस्ट बन जाए, तो इसे पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। 1-2 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे पर जमा सारा डर्ट और प्रदूषण के कण आसानी से निकल जाएंगे। ओट्स क्लींजर चेहरे की गहराई से सफाई करता है। साथ ही, यह कैमिकल फ्री होता है। इसलिए सेंसिटिव स्किन वाले लोग भी इस क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं ओट्स से बने ये 4 फेस पैक, ओपन पोर्स को कम करने में मिलेगी मदद
2. ओट्स स्क्रब- Oats Scrub
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से बचने के लिए चेहरे को स्क्रब करना बहुत जरूरी होता है। अक्सर लोग कॉफी और ब्राउन शुगर से बना स्क्रबर यूज करते हैं। आप चाहें तो ओट्स से बना होममेड स्क्रबर भी ट्राई कर सकते हैं। जी हां, ओट्स एक बेहतरीन स्क्रबर के रूप में काम करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच ओट्स लें। इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे चेहरे पर जमा सारे डेड स्किन सेल्स धीरे-धीरे रिमूव होने लगेंगे। साथ ही, इस स्क्रबर से पोर्स को खोलने में भी मदद मिलती है।
3. ओट्स फेस मास्क- Oats Face Mask
मार्केट में कई ओट्स फेस मास्क मिलते हैं। लेकिन आप घर पर ही आसानी से ओट्स फेस मास्क (Oats Face Mask) बना सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मच ओट्स लें। इसमें बादाम का तेल, आधा केला और आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस तैयार फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। आप सप्ताह में 1-2 बार ओट्स फेस मास्क लगा सकते हैं। ओट्स फेस मास्क सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, ओट्स में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। खासकर, अगर आपकी रूखी और बेजान स्किन है, तो ओट्स फेस मास्क जरूर ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें- त्वचा की रंगत निखारने में मदद करेगा ओट्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल
4. मसाज के लिए ओट्स का यूज करें
चेहरे की मसाज करने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है। चेहरे पर निखार आता है और दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसके लिए आप ओट्स को 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से चेहरे की सर्कुलर मोशन में मसाज करें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें। इससे चेहरे की समस्याएं दूर होने लगेंगी। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसका इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version