Is Oatmeal Scrub Good For The Face: प्रदूषण और धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से त्वचा में निखार कम होने लगता है। दरअसल, धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से त्वचा में गंदगी जमने लगती है। इस कारण स्किन पोर्स में धूल-मिट्टी के कण चले जाते हैं और स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में एक्ने-पिंपल की समस्या भी होने लगती है। अगर त्वचा की देखभाल रोज न की जाए, तो डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस की समस्या बढ़ सकती है। प्रदूषण और धूल-मिट्टी का असर कम करने के लिए लोग मार्केट के फेस स्क्रब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये स्क्रब हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। कुछ लोगों को इसके कारण साइड इफेक्ट्स भी हो जाते हैं। ऐसे में, घर में बना ओट्स और दूध का स्क्रब बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। इसे सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए लेख में जानें त्वचा की सफाई के लिए ओट्स और दूध का स्क्रब कैसे बनाना है।
ओट्स और दूध स बनाएं फेस स्क्रब- Homemade Oats and Milk Scrub In Hindi
सामग्री
टॉप स्टोरीज़
- ओट्स- 2 चम्मच
- कच्चा दूध- 2 से 3 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
बनाने का तरीका
सबसे पहले ओट्स को दरदरा पीसें और स्टोर करके रख लें। अब इसमें कच्चा दूध और शहद मिलाएं। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा है तो इसमें आप थोड़ा गुलाब जल भी मिला सकते हैं। पेस्ट को बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा न बनाएं। फेस क्लींजिंग के बाद चेहरे को हल्का गीला छोड़ दें। अब हल्के हाथों से 3 से 4 मिनट सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। चेहरा धोएं और कोई लाइट मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं।
इसे भी पढ़ें- क्या शुगर के मरीज दूध के साथ ओट्स खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें सही तरीका
ओट्स और दूध के स्क्रब के फायदे- Benefits of Oats and Milk Scrub
डेड स्किन सेल्स निकलते हैं- Remove Dead Skin Cells
ओट्स और दूध का स्क्रब लगाने से स्किन से डेल स्किन सेल्स निकलते हैं। ओट्स में बारीक कण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं। ये नुकसान किये बिना त्वचा की गहराई से साफ करते हैं। इसे सेंसिटिव स्किन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्किन इरिटेशन कम होती है- Reduce Skin Irritation
गर्मियों में अगर आपको त्वचा में खुजली या जलन होने लगती है, तो ऐसे में यह स्क्रब आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ओट्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ये स्किन में खुजली और रेडनेस कम करने में मदद करते हैं। जिन लोगों को एक्जिमा या सनबर्न की समस्या रहती है, उनके लिए भी यह फेस मास्क फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- ओट्स या सूजी, वजन घटाने के लिए कौन सा बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें और फिर करें इनका सेवन
त्वचा में नमी बनी रहती है- Moisture
स्किन में मॉइस्चर मेंटेन रखने के लिए आप यह स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध में लैक्टिक एसिड और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इसे लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और स्किन हाइड्रेट रहती है।
त्वचा में निखार आता है- Glowing Skin
सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल करने से भी त्वचा में निखार आएगा। इसे लगाने से स्किन सॉफ्ट और स्मूद होती है। इससे स्किन में शाइन आती है और स्किन हेल्दी रहती है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इससे त्वचा में प्राकृतिक निखार बना रहता है।
स्किन पोर्स खुलते हैं- Open Skin Pores
यह फेस स्क्रब इस्तेमाल करने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। इससे त्वचा से गंदगी और ऑयल रिमूव होता है। रोज इस्तेमाल करने से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी कम होते हैं।
निष्कर्ष
त्वचा की गहराई से सफाई करने के लिए आप यह स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है या आपको स्किन एलर्जी रह चुकी है, तो पैच टेस्ट के बाद ही इसे इस्तेमाल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
FAQ
चेहरे पर ओट्स लगाने से क्या होता है?
चेहरे पर ओट्स लगाने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। ओट्स में बारीक कण मौजूद होते हैं। ये डेड स्किन सेल्स निकालने में मदद करते हैं। इसे लगाने से स्किन में ग्लो भी बना रहता है।ओटमील स्क्रब क्या होता है?
ओटमील स्क्रब को दूध और ओट्स से बनाया जाता है। इसके लिए दूध में ओट्स को कुछ देर भिगोकर रखना होता है। ये स्क्रब त्वचा को साफ करता है। साथ ही, स्किन को सॉफ्ट और स्मूद भी बनाए रखता है।स्क्रब लगाने से क्या फायदा होता है?
डेड स्किन सेल्स रिमूव करने के लिए स्क्रब फायदेमंद होते हैं। स्क्रब करने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद भी बनती है।