चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं दही से बना स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

How to make Curd Face Scrub For Glowing Skin: दही से नैचुरल स्क्रब बनाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।    
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं दही से बना स्क्रब, जानें बनाने का तरीका


How to make Curd Face Scrub For Glowing Skin: गर्मी में दही शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती है। ये पेट को ठंडा रखने के साथ शरीर की कई परेशानियों को ठीक भी करती है। गर्मी में दही को लोग खाने के साथ इसके बने फेस पैक पर फेस मास्क को भी चेहरे पर लगाते है। दही में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण, विटामिन सी और कैल्शियम स्किन के लिए फायदेमंद होता है। दही को चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है और स्किन लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहती है। दही चेहरे पर पिंपल्स को भी ठीक करती है। दही का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडेक्ट्स में किया जाता है। दही गर्मी में टैनिंग की परेशानी को कम करके सनबर्न से भी त्वचा का बचाव करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं स्किन को अंदरूनी तौर पर साफ करने के लिए दही से स्क्रब को भी बनाया जा सकता है। दही का स्क्रब लगाने से नैचुरल तौर पर स्किन क्लीन होगी और त्वचा ग्लोइंग भी बनेगी। दही का स्क्रब ब्लैकहेड्स को आसानी से साफ करता है। आइए जानते हैं दही से स्क्रब कैसे बनाएं।

दही और चावल का आटा

दही और चावल का आटे का स्क्रब बनाने के लिए 2 चम्मच दही में 1/4 चौथाई चम्मच चावल का आटा लेकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के से रब करें। उसके बाद इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। ये स्क्रब स्किन की अंदरूनी सफाई करने के साथ डेड सेल्स को आसानी से हटाता है।

दही और कॉफी पाउडर

दही और कॉफी पाउडर दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। कॉफी से स्क्रब करने से स्किन पर निखार आता है और स्किन के पोर्स आसानी से साफ भी होते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर हल्के हाथ से रब करें। उसके बाद इस मिश्रण को स्किन पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मिश्रण स्किन की अनेक समस्याओं को दूर करेगा।

GLOWING SKIN

दही और बादाम का पाउडर

दही और बादाम के पाउडर की मदद से भी स्किन पर स्क्रब किया जा सकता है। इस स्क्रब का इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच बादाम का पाउडर मिलाकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में रब करें और 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये स्क्रब चेहरे को चमकाने के साथ रंगत में निखार भी लाता है।

इसे भी पढ़ें- ड्राई स्कैल्प के कारण झड़ रहा है ड्रैंड्रफ? जानें स्कैल्प की ड्राईनेस दूर करने के 5 घरेलू उपाय

दही और ओटमील

दही और ओटमील स्किन की कई परेशानियों को दूर करता है। इन दोनों का स्क्रब बनाने के लिए 2 चम्मच दही और 1 चम्मच ओटमील लेकर पाउडर बनाएं। अब इस पाउडर को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में  लगाकर मसाज करें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये स्क्रब चेहरे को चमकदार बनाने के साथ ब्लैकहेड्स को साफ करने में भी मदद करता है।

दही से स्कब बनाने के लिए इन चीजों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे पर लगाएं मुल्तानी मिट्टी से बने ये 4 फेस पैक, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version