बेसन और दही से बनाएं ये 5 तरह के हेयर मास्क, बालों को मिलेंगे ढेर सारे फायदे

दही और बेसन का हेयर पैक आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इनके उपयोग से बालों की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। जानते हैं विधि
  • SHARE
  • FOLLOW
बेसन और दही से बनाएं ये 5 तरह के हेयर मास्क, बालों को मिलेंगे ढेर सारे फायदे


बालों का रूखा और बेजान हो ना व्यक्ति की पर्सनैलिटी को खराब कर सकता है। ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि निखरी पर्सनैलिटी के लिए बालों का भी निखरना भी जरूरी है। इसके लिए महिलाएं महंगे महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं और प्रोडक्ट्स खरीद लेती हैं लेकिन जब फायदा नहीं मिलता वे जल्दी उदास भी हो जाती हैं। बता दें कि कुछ घरेलू उपाय बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं दही और बेसन से बनाए हेयर पैक की। दही और बेसन का मिश्रण बालों में नई जान डाल सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बालों में नई जान डालने के लिए दही और बेसन का हेयर पैक कैसे तैयार किया जाए। साथी ही इसके फायदों के बारे में जानेंगे। इसके लिए हमने श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा (Consultant Dermatologist Dr. T.A.Rana) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

 

दही और बेसन का हेयर पैक लगाने के फायदे

यदि महिलाएं दही और बेसन का यह पैक हफ्ते में एक या दो बार लगाती हैं तो इससे बालों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह समस्याएं इस प्रकार हैं-

1 - यदि आपके बाल बेहद फिजी हैं तो दही और बेसन का उपयोग इस समस्या को दूर कर सकता है।

2 - बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए दही और बेसन एक अच्छा विकल्प है।

3 - दही और बेसन बालों के मॉइश्चराइजर करता है।

4 - दही और बेसन दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

5 - दही और बेसन से बना हेयर पैक बालों के रूखे पन को दूर करने में उपयोगी है।

6 - दही और बेसन से बना हेयर पैक बालों को लंबा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- सिस्टीन हेयर ट्रीटमेंट क्या है? जानें इससे बालों को होने वाले फायदे और नुकसान

1 - दही बेसन और हल्दी से बना हेयर पैक

इस पैक बनाने के लिए आपके पास दही बेसन के साथ साथ हल्दी का होना भी जरूरी है। अब आप एक कटोरी में दही बेसन और हल्दी को अच्छे से मिक्स करें और बने मिश्रण को कुछ सेकंड के लिए ढककर रख दें। अब हेयर पैक 25 से 30 मिनट के लिए बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को अच्छे से धो लें।

2 - दही बेसन और शहद से बना हेयर पैक

इस पैक को बनाने के लिए आपके पास दही बेसन के साथ-साथ शहद का होना भी जरूरी है। अब आप एक कटोरी में दही बेसन और शहद को अच्छे से मिलाएं और बने मिश्रण को कुछ सेकंड के लिए ढककर रख दें। तकरीबन 15 से 20 मिनट के लिए मिश्रण को बालों में लगाएं और उसके बाद बालों को अच्छे से धो लें। अगर आप चाहे तो माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

3 - दही बेसन और नींबू का रस

इस पैक को बनाने के लिए आपके पास दही बेसन के साथ साथ नींबू के रस का होना भी जरूरी है। अब आप एक कटोरी में दही नींबू का रस और बेसन अच्छे से मिक्स करें और उसके बाद बने मिश्रण को कुछ सेकंड के लिए ढककर रख दें। करीब 20 से 25 मिनट के लिए बने मिश्रण को बालों में लगाएं और उसके बाद बालों को अच्छे से धोएं। बालों को धोने के लिए आप माइल्ड शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- इन 6 पोषक तत्वों की कमी के कारण जल्दी झड़ सकते हैं आपके बाल, एक्सपर्ट से जानें कारण

4 - दही बेसन और एलोवेरा से बना हेयर पैक

इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपके पास दही बेसन के साथ-साथ एलोवेरा का होना भी जरूरी है। अब आप एक कटोरी में दही और बेसन को अच्छे से फैट लें और उसमें एलोवेरा जेल को मिक्स करें। एलोवेरा जेल मिक्स करने के बाद आप 20 से 25 मिनट के लिए मिश्रण को बालों में लगाएं। अगर आप चाहे तो मिश्रण को लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 25 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

5 - दही बेसन और मुल्तानी मिट्टी से बना हेयर पैक

इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपके पास दही बेसन के साथ-साथ मुल्तानी मिट्टी का होना भी जरूरी है। अब आप एक कटोरी में दही और बेसन को अच्छे से फैट लें और उसमें मुल्तानी मिट्टी को मिलाएं। मिश्रण को 5 से 6 सेकेंड के लिए ढककर रखें और उसके बाद ब्रश के माध्यम से जड़ों में लगाएं। यह मिश्रण जड़ों से शुरू तक अच्छे से लग जाना चाहिए। उसके बाद 25 से 30 मिनट तक मिश्रण को बालों में लगे रहने दें। 30 मिनट बाद अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। अगर आप चाहे तो आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि दही और बेसन से बना हेयर पैक बालों की कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। लेकिन अगर आपको ऊपर बताई गई किसी भी चीज से एलर्जी है या आपको बाल झड़ने की समस्या नजर आए तो इन हेयर पैक का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। यदि आपको बालों से संबंधित कोई गंभीर बीमारी है या जड़ों में कोई और चिकित्सक परेशानी है तो ऊपर बताए गए हेयर पैक को अपनी दिनचर्या में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट से संपर्क जरूर करें।

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read Next

सिस्टीन हेयर ट्रीटमेंट क्या है? जानें इससे बालों को होने वाले फायदे और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version