कच्चे आम से बनाएं विटामिन A वाला होममेड फेस पैक, स्किन पर पाएं नेचुरल ग्लो

Homemade Raw Mango Face Packs: कच्चे आम में विटामिन ए होता है, जो त्वचा से डेड हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कच्चे आम से बनाएं विटामिन A वाला होममेड फेस पैक, स्किन पर पाएं नेचुरल ग्लो


Homemade Raw Mango Face Packs: आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम न सिर्फ खाने में लाजवाब होता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए भी लाजवाब होते हैं। गर्मियों के मौसम में वैसे तो पके हुए आम चाव  से खाए जाते हैं, लेकिन इससे पहले कच्चे आम का चटकारा लिए बिना भी कोई नहीं रह सकता है। कुछ लोग कच्चे आम की चटनी, आचार और पन्ना बनाकर स्टोर करते हैं, ताकि साल भर इसका मजा लिया जा सके। कच्चे आम जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही स्किन के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। कच्चे आमों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए होता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। गर्मियों के मौसम में धूप, पसीने और टैनिंग ने अगर आपको परेशान कर दिया है, तो आज हम आपको कच्चे आम के एक स्पेशल फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः बालों में लगाएं गेंदे के फूलों का मास्क, बनेंगे बाउंसी और स्मूथ 

कच्चे आम का फेस पैक कैसे बनाएं?

सामग्री

  • कच्चा आम - 1 (बारीक  टुकड़ों में कटा हुआ)
  • कच्चा दूध- 2 चम्मच 
  • ओटमील - 2 चम्मच
  • बादाम - 5 से 7 पीस (रातभर पानी में भीगे हुए

Homemade Raw Mango Face Packs For Healthy Skin in Hindi

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में ओटमील और दूध को मिलाकर 5 से 7 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • आम की तरह ही  रातभर पानी में भीगे हुए बादाम को भी ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट तैयार करें।
  • जब सभी चीजें तैयार हो जाएं, तो इन्हें एक बड़े बाउल में निकाल लें। 
  • इन सभी चीजों को मिक्स करके फेस पैक को तैयार कर लें। 
  • चेहरे को पानी और फेसवॉश से क्लीन करने के बाद, कच्चे आम का फेस पैक लगाएं।
  • इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके सूखने के बाद, चेहरे को नॉर्मल पानी से क्लीन करें और मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप सप्ताह में 2 बार इस फेस पैक को लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में खीरे से घर पर करें पार्लर जैसा फेशियल, टैनिंग होगी दूर और आएगा निखार

Homemade Raw Mango Face Packs For Healthy Skin in Hindi

कच्चे आम के त्वचा के लिए फायदे - Raw Mango Face Pack Benefits

कच्चे आम का फेस पैक लगाने से त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स को हटाने में मदद मिलती है और स्किन ग्लोइंग बनती है। 

गर्मियों के मौसम में होने वाली टैनिंग से भी कच्चे आम का फेस पैक राहत दिलाता है। इसमें कच्चे दूध का इस्तेमाल होता है, जो रंगत निखारता है।

कच्चा आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो चेहरे पर होने वाली झुर्रियों और झाइयों को ठीक करने में मदद करता है। 

कच्चे आम के फेस पैक में मौजूद कोलेजन त्वचा की कोशिकाओं में कसाव लाने में मदद करते हैं, जिससे स्किन की बढ़ती उम्र पर ब्रेक लगाने में मदद मिलती है। 

कच्चा आम त्वचा में मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकने में मदद करता है, जिससे एक्ने की समस्या को ठीक करने में मदद मिलती है।

Pic Credit: Freepik.com

 

Read Next

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version