बालों में लगाएं गेंदे के फूलों का मास्क, बनेंगे बाउंसी और स्मूथ

Marigold Flower Hair Mask Benefits: गेंदे के फूल के पोषक तत्व स्कैल्प को क्लीन करके बालों को घना बनाते हैं।

Ashu Kumar Das
Written by: Ashu Kumar DasUpdated at: Mar 28, 2023 17:05 IST
बालों में लगाएं गेंदे के फूलों का मास्क, बनेंगे बाउंसी और स्मूथ

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Marigold Flower Hair Mask Benefits : आजकल की लाइफस्टाइल में प्रदूषण, खान-पान, जंक फूड्स और केमिकल्स वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की वजह से लोगों को बालों की समस्या हो रही है। कोई बाल टूटने से परेशान हैं, कोई झड़ने और कोई डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहा है। बालों की इन प्रॉब्लम्स को बॉय-बॉय कहने के लिए लोग कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट और महंगे वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

बाजार में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट कुछ वक्त तक तो बालों पर असर दिखाते हैं, लेकिन बाद में बालों को डैमेज (Beauty Product Damage Hair) कर देते हैं। बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने का बेस्ट सॉल्यूशन है घरेलू नुस्खे। इन्हीं में से एक है गेंदे के फूल। गेंदे के फूल में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देकर बालों को घना बनाते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं गेंदे के फूलों के एक स्पेशल हेयर मास्क और उसके फायदों के बारे में। 

इसे भी पढ़ेंः Hair fall का रामबाण इलाज है मेथी का पानी, जानें इस्तेमाल का तरीका>

गेंदे के फूलों का हेयर मास्क बनाने का तरीका - How to Make Marigold Hair Mask

  • गेंदे के फूलों का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले इसकी पंखुड़ियों को अलग कर लें।
  • पंखुड़ियों को साफ करने के बाद इसे ग्राइंडर में पीसकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट में थोड़ा सा आंवला पाउडर और एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • जिन लोगों को एलोवेरा या आंवला से एलर्जी है वह इसमें शिकाकाई और नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • गेंदे के फूल का मिश्रण तैयार होने के बाद बालों में कंघी करें और हिस्सों में बांटें।
  • इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों के सिरों तक लगाकर अच्छे से सूखने दें।
  • 10 से 15 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें और थोड़ा सा नारियल का तेल लगाएं।
  • बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार लगा सकते हैं। 
Marigold-Flower-Hair-Mask-Benefits

बालों में गेंदे का हेयर मास्क लगाने के फायदे - Marigold Flower Hair Mask Benefits in Hindi

1. गेंदे के फूलों के पोषक तत्व स्कैल्प को डीप क्लीन करने में मदद करते हैं। स्कैल्प के डीप क्लीन होने से बालों का झड़ना, टूटना और गिरना बंद होता है।

2. बालों को लंबा और घना में भी गेंदे के फूलों का मास्क काफी मदद करता है। इस फूल के पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देते हैं, जिससे बाल लंबे होते हैं। बालों को घना और लंबा बनाने के लिए आप गेंदे के फूल का तेल भी ट्राई कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः त्रिफला के फेस पैक से चेहरे की खूबसूरती में लगाएं चार चांद, जानें बनाने का तरीका

3. इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। बालों से ड्रैंडफ खत्म करने के लिए गेंदे के फूलों के मास्क में सिर्फ एलोवेरा जेल मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए।

4. बालों की खोई हुई चमक वापस लाने के लिए गेंदे के फूलों से तैयार मास्क लगाएं। बालों में चमक लाने के लिए गेंदे के फूल के हेयर मास्क में बादाम का तेल मिलाकर लगाने की सलाह दी जाती है। 

5. इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिलता है। दो मुंहे बालों की समस्या से निजात पाने के लिए इस हेयर मास्क में नारियल का तेल मिलाकर लगाने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer