मानसून में इन 5 चीजों के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा को होता है नुकसान, आज ही करें अवॉइड

Monsoon Skincare: कई चीजों को मानसून में रोज चेहरे पर लगाने से स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ सकती है। जानें लेख में इन चीजों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में इन 5 चीजों के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा को होता है नुकसान, आज ही करें अवॉइड


How Does Monsoon Affect Your Skin: त्वचा में निखार लाने के लिए घरेलू नुस्खे फायदेमंद होते हैं। दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे हैं। इनका फायदा है कि प्राकृतिक होने की वजह से ये त्वचा को नुकसान नहीं करते हैं। गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में ये त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसी तरह मानसून में भी प्राकृतिक चीजों को स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता है। ये चीजें स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मदद करती हैं। लेकिन इनमें कई चीजें ऐसी होती हैं जो ज्यादा इस्तेमाल होने पर त्वचा को नुकसान करती हैं। इस लेख के माध्यम से जानें इन चीजों के बारे में। 

monsoon

मानसून में चेहरे पर ज्यादा न लगाएं ये चीजें- What Should Not Be Applied On The face?

मुल्तानी मिट्टी- Multani Mitti

मानसून में ऑयली स्किन वालों के लिए मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद होती है। लेकिन अगर ड्राई स्किन वाले इसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो इससे स्किन ओवर ड्राई हो सकती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल हटाने में मदद करती है। मानसून में इसे रोज लगाने से ड्राईनेस बढ़ सकती है। इससे चेहरे पर खुजली और जलन भी हो सकती है। 

चंदन पाउडर- Chandan Powder

मानसून में चंदन पाउडर ज्यादा इस्तेमाल करना भी ठीक नहीं है। यह त्वचा को ठंडक देत है और ऑयल कंट्रोल रखता है। इस मौसम में अगर आप रोज चंदन पाउडर इस्तेमाल करते हैं, तो स्किन ओवर ड्राई हो सकती है। इसलिए सप्ताह में दो बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें। 

इसे भी पढ़ें- मानसून में होती हैं त्वचा से जुड़ी ये 5 समस्याएं, इन तरीकों से पाएं छुटकारा

दूध की मलाई- Milk Cream

ड्राई स्किन वालों के लिए दूध की मलाई लगाना फायदेमंद है। आप इसे फेस पैक या फेशियल क्रीम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बरसात के मौसम में वातावरण में उमस बढ़ जाती है। इस कारण त्वचा में चिपचिपाहट बनी रहती है। अगर ऐसे में मलाई ज्यादा इस्तेमाल की जाए, तो इससे चिपचिपाहट ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए इस मौसम में मलाई कम इस्तेमाल करनी चाहिए। 

चावल का आटा- Rice Flour

बरसात के मौसम में चावल का आटा भी चेहरे पर रोज न लगाएं। क्योंकि इसमें बारीक कण मौजूद होते हैं। अगर आप रोज इसे इस्तेमाल करेंगे, तो इससे आपकी त्वचा छिल सकती है। इस कारण आपको स्किन एलर्जी और इंफेक्शन भी हो सकता है। इसे आप सप्ताह में एक बार फेस पैक या स्क्रब में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मानसून के दौरान त्वचा की देखभाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स

नींबू या टमाटर- Lemon and Tomato

मानसून में त्वचा में चिपचिपाहट रहती है। इसलिए ऐसे में भी चेहरे पर नींबू और टमाटर ज्यादा इस्तेमाल न करें। इसमें एसिड मौजूद होता है। अगर आप मानसून में रोज इसे चेहरे पर लगाएंगे, तो आपको स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ये त्वचा में जलन या खुजली बढ़ने का कारण भी बन सकता है। 

बेसन- Besan

बरसात के मौसम में चेहरे पर बेसन भी ज्यादा नहीं लगाना चाहिए। इसमें भी बारीक कण पाए जाते हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से भी त्वचा से नेचुरल ऑयल कम होने लगता है। खासकर ड्राई स्किन वाले लोगों को बेसन अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि इसके ज्यादा इस्तेमाल से स्किन ओवर ड्राई हो जाती है। इसे आप सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगर आपको स्किन प्रॉब्लम्स रहती हैं, तो आपको इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें। 

Read Next

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें चावल का आटा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version