Is It Normal To Have Periods After Fifty Years Of Age In Hindi: पीरियड्स हर महिला को होते हैं। महज 11 साल की उम्र से पीरियड्स होना शुरू हो जाते हैं, जो कि 40-50 साल की उम्र तक चलते हैं। अगर पीरियड्स न हों, तो महिला को कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। यहां तक कि पीरियड्स न होने पर महिला इंफर्टिलिटी का शिकार हो जाती है, जो कि सही नहीं है। इंफर्टिलिटी की वजह से महिला के लिए कंसीव करना एक चुनौती हो सकती है। इसके बावजूद, यह देखा जाता है कि हर महिला अपने जीवनकाल में कभी न कभी पीएमएस की प्रॉब्लम से जरूर गुजरती है। ऐसा होने पर कभी पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, तो कभी पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है। इसी तरह, कुछ महिलाओं को 50 साल की उम्र के बाद भी पीरियड्स रेगुलर आते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या 50 साल की उम्र के बाद पीरियड्स होना नॉर्मल है या फिर यह किसी बीमारी की ओर संकेत कर सकता है? आइए, सीके बिड़ला हॉस्पिटल की डॉ. प्रियंका सुहाग से इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या 50 साल की उम्र के बाद भी पीरियड्स हो सकते हैं?- Is It Normal To Have Periods After Fifty Years Of Age In Hindi
वैसे तो 40 साल के बाद महिला को कभी भी मेनोपॉज हो सकता है। मेनोपॉज, वह अवस्था होती है जब महिला को पीरियड्स होना पूरी तरह बंद हो जाता है। इसका मतलब है कि मेनोपॉज होने के बाद महिला को पीरियड्स नहीं होते हैं और वह मां बनने की क्षमता को पूरी तरह खो देती है। वहीं, अगर कुछ महिलाओं को 50 साल की उम्र के बाद भी पीरियड्स हो रहे हैं, तो संभवतः कुछ महिलाओं के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है। हालांकि, इसे सामान्य समझा जाना चाहिए। लेकिन, अगर महिला को 50 साल की उम्र के बाद पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग हो रही है, तो यह सही नहीं है। इस कंडीशन में महिला को चाहिए कि वह अपने डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं। कभी-कभी 50 साल की उम्र के बाद हैवी ब्लीडिंग होना किसी बीमारी की ओर इशारा कर सकता है। इसलिए, अगर ब्लीडिंग नॉर्मल है, हैवी ब्लीडिंग नहीं है, तो इसे लेकर ज्याद चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं, अगर हैवी ब्लीडिंग हो रही है, पीरियड्स क्रैम्प्स भी हो रहे हैं, तो बेहतर है कि डॉक्ट से संपर्क करने में देरी न करें।
इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद पीरियड्स को नियमित करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, ब्लड फ्लो भी रहेगा कंट्रोल
50 साल की उम्र के बाद पीरियड्स होने के कारण- Causes Of Periods After Fifty Years Of Age In Hindi
50 साल की उम्र के बाद महिलाओं का पीरियड्स साइकिल बदल जाता है। इस उम्र में कभी-कभी पीरियड्स मिस हो जाते हैं, ब्लीडिंग बहुत कम होती है और कभी-कभी स्पॉटिंग या हैवी फ्लो भी हो सकता है। यह सब प्रक्रिया 40 की उम्र से ही शुरू हो जाती है। लेकिन, कई बार यह देखने में आया है कि 50 साल की उम्र के बाद किसी शारीरिक समस्या की वजह से भी ब्लीडिंग हो सकती है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे-
- पॉलीप्स (Polyps)
- एंडोमेट्रियल हाइपरप्लासिया (Endometrial hyperplasia)
- सर्वाइकल कैंसर
- हार्मोन थेरेपी (Hormone therapy)
- एंडोमेट्रियल कैंसर
- एंडोमेट्रियम
- गर्भाशय फाइब्रॉइड
- कैंसर
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version