Remedy For Irregular Periods- 40 से 50 साल की उम्र में अधिकतर महिलाएं मेनोपॉज से गुजरती हैं। मेनोपॉज यानी पीरियड्स का बंद होना। कई महिलाओं में 35 की उम्र के बाद से मेनोपॉज के लक्षण नजर आने लगते हैं, जिसे प्री-मेनोपॉज कहा जाता है। इस दौरान होने वाली अनियमित पीरियड और ब्लड फ्लो कम होने की समस्या आम है, लेकिन अगर आप इस समस्या से राहत पाना चाहती हैं, तो पीरियड्स आने के पहले घरेलू उपायों को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। फिटनेस एक्सपर्ट एवं न्यूट्रिशनिस्ट अवनीत कोचर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर 40 की उम्र के बाद पीरियड्स को रेगुलर करने और ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए एक होम रेमेडी शेयर की है।
पीरियड्स को रेगुलर करने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Irregular Periods in Hindi
अदरक
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीरियड्स के दर्द को कम करने, मांसपेशियों में ऐंठन और असुविधा कम करने में मदद कर सकता है।
हींग
हींग में ऐसे गुण होते हैं, जो पीरियड्स की ऐंठन से राहत दिलाने, ब्लोटिंग की समस्या दूर करने और बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद होता है।
मेथी
मेथी दाने के इस ड्रिंक को पीने से अनियमित पीरियड की समस्या दूर करने में मदद मिल सकती है। मेथी में सूजनरोधी प्रभाव होते हैं, जो मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं को भी कम कर सकते हैं।
अजवाइन
अजवाइन अपने सूजनरोधी और एनाल्जेसिक गुणों के लिए जाना जाता है, जिसके सेवन से पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाली सूजन और अपच की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन से पीरियड्स में ब्लड फ्लो भी बेहतर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- किस तरह का पीरियड ब्लड असामान्य होता है? जानें डॉक्टर से
अनियमित पीरियड्स के लिए हर्बल ड्रिंक की रेसिपी- How to Make Herbal Drink Recipe For Irregular Periods in Hindi?
सामग्री-
- अदरक- 1 इंच
- हींग- एक चुटकी
- मेथी के बीज- 7-8
- अजवाइन- 1/2 चम्मच
- पानी- 1 कप
हर्बल ड्रिंक बनाने की विधि-
- एक पैन में एक कप पानी डाले और एक उबाल आने दें।
- उबाल आने के बाद उसमें कसा हुआ अदरक, हींग, मेथी के बीज और अजवाइन डालें।
- सभी सामग्रियों को 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें।
- अब पानी को छन्नी की मदद से गिालास में छान लें।
- इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर गुनगुने पानी को पी लें।
View this post on Instagram
इन बातों का भी रखें ध्यान-
- अपनी डाइट में पपीता, गाजर, चुकंदर शामिल कर सकते हैं।
- हाइड्रेटेड रहने के लिए इस हर्बल ड्रिंक का सेवन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- गर्म पानी से स्नान करें और ज्यादा से ज्यादा आराम करने की कोशिश करें।
40 की उम्र के बाद अनियमित पीरियड्स और बेहतर ब्लड फ्लो के लिए आप इस ड्रिंक का सेवन पीरियड आने के 5 दिन पहले से करना शुरु कर दें। लेकिन अगर आपकी समस्या ज्यादा गंभीर है, तो एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
Image Credit- Freepik