पीरियड्स महिलाओं में होने वाली सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है इसलिए इससे जुड़ी समस्याओं के बारे में बात करना बेहद जरूरी है। पीरियड में महिलाओं को पेट, कमर और जांघों में दर्द, मूड स्विंग होना और क्रेविंग होना आदि समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर महिलाओं को पीरियड्स 3 से 5 दिन तक रहते हैं (ब्लीडिंग होती है)। लेकिन कभी-कभी पीरियड्स 7 दिन या इससे ज्यादा समय तक चलते रहते हैं। कुछ महिलाओं को तो महीने में 2 बार भी पीरियड्स हो जाते हैं।
महिलाओं को अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह की स्थिति का सामना कई बार करना पड़ता है। लेकिन कुछ महिलाओं को सामान्यतः ही 7 दिनों तक पीरियड्स होते हैं। 7 दिनों या इससे ज्यादा समय तक लगातार ब्लीडिंग होने से शरीर में कमजोरी आ सकती है। साथ ही इतने दिनों तक पीरियड का होना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। आइए क्लाउडनाइन हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंट गायनेकोलॉजिस्ट डॉ रितु सेठी से जानते हैं कि 7 दिन या इससे ज्यादा समय तक लगातार पीरियड्स की ब्लीडिंग होना नॉर्मल है या नहीं।
क्या 7 दिनों से ज्यादा पीरियड्स होना नॉर्मल है?
वैसे नॉर्मल डेज की बात की जाए तो 7 दिनों तक नॉर्मल ब्लड फ्लो के साथ पीरियड होना नॉर्मल बात है। अगर आपको कुछ दिनों में या पूरे 7 दिनों तक हैवी ब्लीडिंग के साथ पीरियड हो रहें हैं, तो ये नॉर्मल बात नहीं हैं। इसके बारे में तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें। ये किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपको लंबे दिनों तक पीरियड्स की समस्या हमेशा से रही है या कुछ बार से ऐसा हो रहा है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान हो रही है हैवी ब्लीडिंग? इसे रोकने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय
लगातार पीरियड्स के दर्द को नजरअंदाज न करें
अगर आपको शुरू से ही 7 दिनों के लिए पीरियड आते हैं और इस दौरान आपको पेट में बहुत दर्द रहता है, तो आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए क्योंकि आपको ये पता होना चाहिए कि लगातार पीरियड पेन होना नॉर्मल बात नहीं है।
पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग के कारण
- आयरन की कमी होना
- सर्वाइकल पॉलिप होना
- ल्यूपस होना
- हार्मोन में होने बदलाव होना
- फाइब्रायड होना
- सिस्ट या गांठ होना
पीरियड्स के दिनों में बदलाव हो सकते हैं
आपका पीरियड साइकिल आपके पहले महीने के दिन से लेकर अगले महीने के पहले दिन तक माना जाता है। सामान्यतः ये पीरियड साइकिल 25 से 30 दिनों का होता है। लेकिन कभी-कभी ये 21 से 35 दिनों से भी ज्यादा हो सकता है। यह हर महिला में अलग होता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के आलावा वेजाइनल ब्लीडिंग के हो सकते हैं ये 10 कारण, जानें उपाय
नॉर्मल पीरियड्स के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- संतुलित और स्वस्थ आहार लें।
- हर्बल चाय का सेवन करें।
- मांस और डेयरी उत्पादों को खाने से बचें।
- धूम्रपान और शराब को ना कहें।
- कैफीन का सेवन कम करें।
- योग करें और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
ध्यान रखें असामान्य पीरियड्स होने पर इसे नजरअंदाज न करें। ऊपर बताए गए लक्षणों के दिखने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version