Causes Of Adenomyosis In Women: महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एडेनोमायोसिस भी महिलाओं के लिए गंभीर समस्या हो सकती है। दरअसल, यह महिलाओं के प्रजनन या गर्भधारण की प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। इसमें गर्भाशय की मांसपेशियों की दीवार के भीतर एंडोमेट्रियल टिश्यू की असामान्य रूप से वृद्धि होने लगती है। इसमें महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग, पेल्विक पेन और इनफर्टिलिटी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। आगे स्री रोग विशेषज्ञ विभा बंसल से जानते हैं कि एडेनोमायोसिस होने के क्या कारण हो सकते हैं।
महिलाओं को एडेनोमायोसिस के क्या कारण होते हैं? - Causes Of Adenomyosis In Women In Hindi
हार्मोनल असंतुलन
एडिनोमायोसिस के जोखिम कारकों में हार्मोनल असंतुलन को शामिल किया जा सकता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन की तुलना में एस्ट्रोजन की अधिकता हो सकती है। एस्ट्रोजन, मासिक धर्म चक्र के समय गर्भाशय की परत को बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
डिलीवरी और गर्भाशय संबंधी ट्रॉमा
विशेष रूप से एक से अधिक गर्भधारण या प्रसव को एडिनोमायोसिस के जोखिम के रूप में शामिल किया जाता है। डिलीवरी के दौरान गर्भाशय पर किसी यंत्र से लगने वाली चोट, गर्भाशय की मांसपेशियों में खिंचाव व कमजोरी एंडोमेट्रियल के लिए सहायक स्थिति हो सकती है। इसके अलावा, सिजेरियन डिलीवरी, जिसमें गर्भाशय की दीवार में सर्जिकल चीरा लगाया गया हो, तो यह गर्भाशय की मांसपेशियों में एडिनोमायोसिस का खतरा बढ़ा सकता है।
अनुवंशिक कारण
गर्भाशय के भीतर हार्मोनल नियंत्रण, सूजन और टिश्यू रीमॉडलिंग प्रक्रियाओं में शामिल जीन महिलाओं में एडिनोमायोसिस का कारण ब सकता है। प्रभावित कर सकती है। जिन महिलाओं के परिवार में किसी महिला को एडिनोमायोसिस हुआ है इससे उस परिवार की आने वाली पीढ़ी को भी यह समस्या हो सकती है।
लंबे समय से सूजन
गर्भाशय के भीतर पुरानी सूजन की वजह एडिनोमायोसिस हो सकता है। सूजन संबंधी प्रतिक्रियां, संक्रमण और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की वजह से एडिनोमायोसिस हो सकता है। प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स और प्रतिरक्षा कोशिका में प्रतिक्रियाएं इस सूजन को बनाए रख सकती हैं, जिससे एडिनोमायोसिस से जुड़े लक्षण बढ़ सकते हैं।
एंडोमेट्रियल रेगुर्गिटेशन (Endometrial Regurgitation)
इस दौरान एंडोमेट्रियल कोशिकाओं के दौरान पीरियड्स में खून गर्भाशय ग्रीवा के माध्यम से बाहर निकलने की जगह पर फैलोपियन ट्यूब के माध्यम से पेल्विक में बहता है। इससे पेल्विक कैविटी में एंडोमेट्रियल सेल्स गर्भाशय की बाहरी सतह पर चिपक सकते हैं। इससे एडिनोमायोसिस के बढ़ने की आंशका बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें : उम्र से पहले क्यों बंद हो जाते हैं पीरियड्स, किन बीमारियों का रहता है खतरा
एडेनोमायोसिस होने के लिए कई कारकों जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन, यदि इसका इलाज न किया जाए तो इससे महिलाओं को प्रजनन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप प्रजनन अंगों से जुड़ी समस्या में तुरंत स्री रोग विशेषज्ञ की मदद ले सकती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version