Moringa leaves benefits for men sexual health : आजकल की जीवनशैली, खानपान और तनाव ने हमें कुछ दिया हो या फिर नहीं, लेकिन कई प्रकार की बीमारियां जरूर दी हैं। डायबिटीज, थायराइड, हार्ट से जुड़ी बीमारियां, इम्यून सिस्टम का कमजोर होना और यौन दुर्बलता (सेक्स पावर का कम होना) जैसी समस्याएं इन दिनों आम हो चुकी हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग कई प्रकार की दवाएं, सप्लीमेंट और महंगे डाइट प्लान का सहारा लेते हैं। लेकिन प्रकृति द्वारा दिए गए तोहफों की तरफ नहीं देखते हैं। प्रकृति ने हमें कई ऐसे सब्जियां और फल दी हैं, जिनको खाने से न सिर्फ बीमारियां दूर होती हैं, बल्कि विभिन्न प्रकार की शारीरिक परेशानियां भी खत्म होती हैं। एक ऐसी ही प्राकृतिक सब्जी है सहजन।
सहजन को Moringa कहा जाता है। सहजन का हर भाग औषधीय गुणों से भरपूर होता है, लेकिन इसके पत्ते विशेष रूप से स्वास्थ्य के लिए अमृत समान माने जाते हैं। खासकर पुरुषों के लिए सहजन के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ेंः संबंध बनाने के बाद फॉलो करें वजाइनल हाइजीन से जुड़े ये 5 नियम, नहीं होगा संक्रमण
पुरुषों के लिए सहजन के पत्तों के फायदे - Benefits of Moringa Leaves for Men
1. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने में मददगार
दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर, बीएमएस आयुर्वेदा और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि सहजन के पत्ते पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के लिए एक प्रमुख हार्मोन है, जो यौन स्वास्थ्य और मांसपेशियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है। सहजन के पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक जैसे पोषक तत्व टेस्टोस्टेरोन के स्तर को संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः स्किन कैंसर के लक्षण क्या होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में
2. यौन स्वास्थ्य को बनाए बेहतर
आयुर्विदक डॉक्टर का कहना है कि सहजन के पत्ते प्राचीन काल से ही आयुर्वेद में नपुंसकता, शुक्र धातु की कमी और यौन दुर्बलता को दूर करने के लिए प्रयोग किए जाते रहे हैं। सहजन के पत्तों में मौजूद विटामिन ई और फ्लेवोनॉइड्स पुरुषों के शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं। इसकी मदद से जननांगों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है और यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
3. प्रोस्टेट को रखता है हेल्दी
बढ़ती उम्र के कारण पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि कमजोर होने लगती है। प्रोस्टेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहजन के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें पाए जाने वाले सल्फर युक्त यौगिक प्रोस्टेट स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या सेक्स के बिना क्लैमाइडिया हो सकता है? बता रहे हैं डॉक्टर
4. हार्ट को बनाए हेल्दी
महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में हार्ट संबंधी परेशानियां ज्यादा देखी जाती है। डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि सहजन के पत्तों में मौजूद पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल को भी मैनेज करते हैं। जिससे दिल की धमनियों पर पड़ने वाला दवाब कम होता है और हार्ट की बीमारियों का खतरा दूर होता है।
इसे भी पढ़ेंः ओव्यूलेशन पीरियड के कितने समय बाद संबंध बनाने से प्रेगनेंसी कंसीव होती है?
5. डायबिटीज कंट्रोलर
सहजन के पत्ते ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करते हैं। पुरुषों में डायबिटीड से जुड़ी समस्याएं जैसे थकान, यौन दुर्बलता और आंखों की कमजोरी को दूर करने में सहजन के पत्ते फायदेमंद होते हैं। इसमें क्लोरोफिल और पॉलीफेनोल्स पाया जाता है। ये इंसुलिन सेंसेटिविटी को बेहतर बनाता है।
6. स्किन और बालों की समस्या को करें दूर
तनाव, जीवनशैली और प्रदूषण के कारण होने वाली त्वचा और बालों से जुड़ी समस्या को ठीक करने में भी सहजन के पत्ते बहुत फायदेमंद होता है। सहजन के पत्ते विटामिन A, B और E से भरपूर होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाते हैं। साथ ही, त्वचा पर होने वाले सनबर्न और हीटरैशेज को कम करता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या अधूरी नींद डालती है आपकी सेक्सुअल लाइफ पर असर? डॉक्टर से जानिए जवाब
7. मानसिक तनाव को करें कम
ऑफिस, घर और परिवार को मैनेज करने के कारण पुरुषों में मानसिक तनाव की परेशानी भी ज्यादा देखी जाती है। सहजन के पत्तों में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो मानसिक तनाव को कम करता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि सहजन के पत्तों का सेवन करने से पुरुषों के शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है जिससे तनाव और अवसाद कम होता है।
कैसे करें सहजन के पत्तों का सेवन?
पुरुष यौन दुर्बलता और अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए कई प्रकार से सहजन के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
1. सलाद के तौर पर- सहजन के पत्तों को धोकर इसे बारिक काटकर सलाद के तौर पर खाया जा सकता है।
2. सहजन पत्तियों का चूर्ण- सूखे पत्तों को पीसकर एक चम्मच चूर्ण प्रतिदिन गर्म पानी के साथ खाया जाता है।
3. सहजन के पत्तों का जूस- सहजन के ताजे पत्तों को आंवला या नीम के साथ पीसकर सुबह खाली पेट पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः क्या दोनों किडनी खराब होने के बाद भी जिंदा रह सकता है इंसान?
निष्कर्ष
सहजन के पत्ते पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से पुरुषों की यौन दुर्बलता, मानसिक तनाव और मांसपेशियों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। पुरुष सहजन के पत्ते का सेवन अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सहजन के पत्तों का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में सहजन के पत्ते करने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।
FAQ
सहजन की पत्ती खाने से क्या लाभ होता है?
सहजन की पत्तियों में विटामिन C, A, और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सहजन के पत्ते खाने से सेहत को कई प्रकार से फायदे मिलते हैं। ये इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाकर संक्रामक बीमारियों का खतरा कम करता है। हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है।सहजन के पत्ते किसे नहीं खाने चाहिए?
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सहजन के पत्तों का सेवन करने से बचना चाहिए। गर्भावस्था में सहजन के पत्ते खाने से गर्भाशय संकुचन बढ़ा सकता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर और थायराइड से ग्रस्त मरीजों को भी सहजन के पत्तों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।सहजन के पत्ते कितने दिन खाने चाहिए?
अगर आप सहजन के पत्ते लगातार 30 दिनों तक खा सकते हैं। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। जो लोग किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन कर रहे हैं, उन्हें आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर ही सहजन के पत्ते खाने चाहिए।