Doctor Verified

क्या डायबिटीज की वजह से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल लेवल? जानें कैसे करें बचाव

Does Diabetes Cause High Cholesterol: डायबिटीज के कारण ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स बनते हैं, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डायबिटीज की वजह से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल लेवल? जानें कैसे करें बचाव


Does Diabetes Cause High Cholesterol: खराब जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गलत आदतों के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है।  हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि डायबिटीज के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, क्या डायबिटीज की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है?

क्या डायबिटीज की वजह से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल लेवल?- Does Diabetes Cause High Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज दोनों ही खानपान और जीवनशैली से जुड़ी परेशानियां हैं। इन दोनों परेशानियों में डाइट का मुख्य रोल होता है। डायबिटीज की समस्या में डाइट और लाइफस्टाइल का सही ध्यान न रखने की वजह से हाई कोलेस्टेरॉल का खतरा रहता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "डायबिटीज में इंसुलिन की कमी होती है, जिससे रक्त शुगर का स्तर बढ़ता है। इसका असर सीधे रूप से कोलेस्ट्रॉल पर होता है, क्योंकि इंसुलिन न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, बल्कि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।"

Does Diabetes Cause High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: टाइप 2 डायबिटीज का इलाज कैसे होता है? जानें डॉक्टर से

डायबिटीज के कारण अधिक ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स (एक प्रकार के फैट) बनते हैं, जो विभिन्न तरह के लिपिड को बढ़ा सकते हैं, जिनमें कोलेस्ट्रॉल भी शामिल है। डायबिटीज के साथ, कई बार मेटाबोलिक सिंड्रोम भी होता है, जिसमें उच्च रक्तचाप, हाई शुगर, और ट्राइग्लिसराइड्स भी शामिल होते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या टाइप 2 डायबिटीज को जड़ से ठीक कर सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi

  • सीने में दर्द और बेचैनी
  • सांस लेने में परेशानी
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • अचानक से घबराहट होना
  • अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
  • शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
  • अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
  • मतली और उल्टी की समस्या

हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव के उपाय- High Cholesterol Prevention Tips in Hindi

एक बार कोलेस्ट्रॉल ठीक हो जाने के बाद दोबारा लापरवाही बरतने से यह फिर से बढ़ सकता है। जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: freepik.com)

 

Read Next

डायबिटीज के मरीजों को ताकत के लिए क्या खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स

Disclaimer