क्या आपको भी हर समय थकान और सुस्ती महसूस होती है? इसका कारण गलत लाइफस्टाइल हो सकता है। कई बार हम अपनी गलत आदतों पर ध्यान नहीं देते और उसके कारण शरीर में समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं। शरीर में एनर्जी की जरूरत हमें हर काम को करने के लिए चाहिए। चाहे खाना हो या चलना हो आपको एनर्जी की जरूरत पड़ेगी। लेकिन अगर शरीर में एनर्जी ही नहीं होगी, तो किसी काम में मन नहीं लगेगा। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसी आदतें, जो आपके शरीर में लो एनर्जी का कारण हो सकती हैं। आपके अंदर भी ये आदतें हैं, तो आज ही इन्हें सुधार लें।
1. ज्यादा शारीरिक काम करना
अगर आप ज्यादा शारीरिक काम करते हैं, तो थकान और कमजोरी का शिकार हो सकते हैं। शरीर, भी मशीन की तरह होती है। अगर आप मशीन का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे, तो मशीन बंद हो जाएगी या खराब हो जाएगी। काम करते समय शरीर और दिमाग पर ज्यादा जोर न डालें। इससे आपके शरीर की शारीरिक क्षमता तो कम होगी ही, आप बीमार भी पड़ सकते हैं। अपनी क्षमता अनुसार ही काम करें, तो शरीर में ऊर्जा भी बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें- शरीर में एनर्जी बढ़ाने और स्ट्रेस कम करने के लिए करें ये 4 योगासन
2. काम के दौरान ब्रेक न लेना
काम के समय ब्रेक न लेने के कारण शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है। शरीर को एक्टिव और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आपको काम के बीच में ब्रेक लेना चाहिए। चाहे बैठकर करने वाला काम हो या फिजिकल काम हो, शरीर थक जाता है। किसी भी एक पोजिशन में शरीर को ज्यादा समय तक रखने से शरीर में एनर्जी कम हो जाती है और आपको थकान महसूस होती है। काम के दौरान 5 से 10 मिनट का ब्रेक लें। ब्रेक में आराम करें, स्ट्रेचिंग करें या वॉक कर सकते हैं।
3. ऑयली और मीठी चीजों का सेवन
ज्यादा तेल या मिर्च मसाले वाले व्यंजनों का सेवन करने से भी शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है। शरीर को एक्टिव रखने के लिए तला-भुना खाना न खाएं। पूरी या पराठे की जगह मल्टीग्रेन रोटी खाएं। डीप फ्राई की जगह स्टीम या बेकिंग व शैलो फ्राई तकनीक आजमाएं। इसके साथ ही मीठी चीजों का सेवन कम से कम करें। शरीर की ऊर्जा में कमी का कारण गलत खानपान हो सकता है।
4. कसरत न करना
कसरत न करने के कारण थकान महसूस हो सकती है। जो लोग लंंबे समय तक बैठे या लेटे रहते हैं उनका शरीर कमजोर हो जाता है। केवल खाना और कसरत न करने से आपके शरीर में भारीपन महसूस होने लगेगा। अगर आपको कसरत करना पसंद नहीं है, तो घर के काम करें। या कुछ देर टहलना भी अच्छा विकल्प है। लेकिन बिना फिजिकल एक्टिविटी के पूरा दिन बिता देना ठीक नहीं है।
5. तनाव में रहना
अगर आप तनाव में रहते हैं, तो शरीर की ऊर्जा कम हो सकती है। जो लोग डिप्रेशन या तनाव के शिकार होते हैं उन्हें शरीर में ताकत महसूस नहीं होती। ऐसे लोग किसी चीज के लिए उत्सुक नजर नहीं आते और हर समय लेटे रहने का मन करता है। तनाव से बचने के लिए पॉजिटिव सोचें। कमरे में साफ-सफाई रखें और अपने आसपास अच्छी खुशबू रखें। इससे पॉजिटिव माहौल बनेगा और तनाव कम हो जाएगा।
इन टिप्स को आजमाएं
शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें-
- पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
- ऊर्जा बढ़ाने वाले आहार का सेवन करें जैसे फल, नट्स, बीज आदि।
- रोजाना कम से कम आधा घंटा योग और मेडिटेशन को दें।
- पैदल चलें, सूर्य नमस्कार करें।
- ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
- सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।
- नाश्ते में ऑयली चीजों का सेवन करने से बचें।
ऊपर बताए तरीकों को आजमाने से शरीर में ऊर्जा रहेगी और आप जल्दी थकेंगे नहीं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version