सर्दियों में जरूर लगाएं नारियल का तेल, मिलेंगे ये 9 फायदे

Applying Coconut Oil in Winters Benefits in Hindi: नारियल का तेल हेल्थ, स्किन और बाल सभी के लिए अच्छा होता है। जानें, सर्दियों में नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में जरूर लगाएं नारियल का तेल, मिलेंगे ये 9 फायदे

Applying Coconut Oil in Winters Benefits in Hindi: नारियल का तेल अधिकतर घरों में मिल ही जाता है। खासकर, सर्दियों में नारियल के तेल का इस्तेमाल अधिकतर लोग करते हैं। नारियल के तेल का उपयोग खाना पकाने, त्वचा और बालों पर लगाने के लिए किया जा सकता है। क्योंकि नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल और एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसलिए इसे न सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। नारियल के तेल में मॉइश्चराइज गुण होते हैं, जिससे त्वचा और बाल मुलायम बनते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सर्दियों में नारियल का तेल लगाने से क्या होता है (Sardiyo me Nariyal ka Tel Lagane ke Kya Hota Hai)? सर्दियों में नारियल का तेल लगाने के फायदे क्या हैं? या फिर सर्दी में नारियल का तेल कैसे लगाएं? (How to Use Coconut Oil in Winter)

सर्दियों में नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?- Applying Coconut Oil in Winters Benefits in Hindi

सर्दियों में आप नारियल के तेल को अपने बालों और त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं।

  • 1. नारियल का तेल लगाने से रूखी और बेजान स्किन से निजात मिल सकता है। 
  • 2. नारियल का तेल लगाने से त्वचा मुलायम, शाइनी और चमकदार बन सकती है।
  • 3. नारियल का तेल लगाने से चेहरे के एक्ने, दाग-धब्बों और निशाने से भी मुक्ति मिल सकती है।
  • 4. नारियल का तेल लगाने से स्किन से जुड़ी बीमारियों का भी समाधान हो सकता है।
  • 5. नारियल का तेल बालों पर लगाया जाए, तो इससे बालों को पर्याप्त पोषण मिल सकता है।
  • 6. नारियल के तेल को बालों पर लगाने से बाल मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बनते हैं।
  • 7. बालों पर नारियल का तेल लगाने से रूखे, बेजान और फ्रिजी बालों की समस्या ठीक हो सकती है। 
  • 8. नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों को प्रोटीन देता है। 
  • 9. नारियल का तेल बालों को कंडीशन करने का काम करता है। 

यानी नारियल का तेल हेल्थ के लिए तो लाभकारी होता ही है, साथ ही बालों और त्वचा को भी शाइनी, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- नारियल के तेल से करें स्तनों की मालिश, मिलेंगे ये 4 फायदे

coconut oil for skin and hair in winters

सर्दियों में नारियल का तेल कैसे लगाएं?- How to Use Coconut Oil in Winter in Hindi

सर्दियों में नारियल के तेल को आप अपनी स्किन और बालों पर कई तरीकों से लगा सकते हैं। 

  • अगर आप बालों पर नारियल का तेल लगा रहे हैं, तो नहाने से 2-3 घंटे पहले लगा सकते हैं। इसके लिए आप नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करें। अब तेल से स्कैल्प और बालों की अच्छे से मसाज करें।
  • इसके अलावा आप नारियल के तेल को बालों पर रात को सोते समय भी लगा सकते हैं। सुबह उठकर बालों को माइल्ड शैंपू से धो सकते हैं। 
  • अगर आप स्किन पर नारियल का तेल लगा रहे हैं, तो नहाने के बाद लगा सकते हैं। इससे स्किन मॉइश्चराइज रहती है। इसके लिए नारियल के तेल को नहाने के बाद पूरे शरीर पर लगाएं। फिर ऊपर से 1-2 मग पानी डाल दें। इससे आपका शरीर नारियल के तेल को पूरी तरह से अवशोषित कर लेगा। नहाने के बाद नारियल का तेल लगाना काफी फायदेमंद होता है।
  • इसके अलावा आप चाहें तो नहाने से पहले भी अपने पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। 

Applying Coconut Oil in Winters Benefits in Hindi: आप भी अपने बालों और शरीर पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। इससे सर्दियों में रूखे और बेजान बालों, स्किन से छुटकारा मिलेगा।

Read Next

तेज चिल्लाने से खराब हो सकते हैं आपके वोकल कॉर्ड, डॉक्टर से जानें इससे होने वाली समस्याएं

Disclaimer