40 की उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए पुरुष अपनाएं ये 5 उपाय, जल्द दिखेगा असर

How To Improve Testosterone After 40 In Hindi: 40 साल की उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए जीवनशैली से जुड़े कुछ जरूरी करने चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
40 की उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए पुरुष अपनाएं ये 5 उपाय, जल्द दिखेगा असर


How To Improve Testosterone After 40 In Hindi: यह बात हम सभी जानत हैं कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमारा शरीर कमजोर होता चला जाता है। एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन युवास्था की तरह काम नहीं करते हैं। यहां तक कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ हार्मोंस के स्तर में गिरावट भी आ जाती है, जिससे हमारी ओवर ऑल हेल्थ प्रभावित होती है। उदारहण स्वरूप समझें। 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं को कभी भी मेनोपॉज हो सकता है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता है। हां, अपनी जीवनशैली में बदलाव कर इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसी तरह, पुरुषों में भी 40 की उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी देखी जा सकती है। हालांकि, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करने से रोका नहीं जा सकता है। हां, टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए 40 साल की उम्र के बाद पुरुष यहां बताए गए कुछ टिप्स को अमल में ला सकते हैं। (Testosterone Kaise Badhaye Natural)

40 की उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए पुरुष क्या करें- How To Improve Testosterone After 40 In Hindi

how to increase testosterone after forty 1 (2)

नियमित एक्सरसाइज करें

40 साल की के बाद शरीर में धीरे-धीरे क्षय होने लगता है। इसका मतलब है कि शरीर युवास्था की तरह एक्टिव नहीं रह जाता है। कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की मानें, तो 40 की उम्र के बाद हर पुरुष को नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बल्कि ब्लड फ्लो बढ़ने के कारण टेस्टोस्टेरोन के स्तर में भी सुधार देखने को मिलता है। खासकर, पुरुषों को इस उम्र में वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसका उनकी हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: पकी उम्र का टेस्टोस्टेरोन पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें कब कराएं इसकी जांच

हेल्दी डाइट फॉलो करें

40 साल की उम्र के बाद हर पुरुष को हेल्दी डाइट फॉलो करनी चाहिए। ऐसी नहीं लेनी चाहिए, जिसमें पोषक तत्वों की कमी हो। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेने से कई तरह की बीमारियों के जोखिम को टाला सकता है। साथ ही, टेस्टोस्टेरोन के हेल्दी स्तर को मेंटेन करने में मदद मिलती है। हां, वहीं पुरुषों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि 40 साल की उम्र के बाद ओवर ईटिंग नहीं करनी चाहिए। अगर पुरुष इस उम्र में एक्टिव नहीं है और ओवर ईटिंग करते हैं, तो इसकी वजह से उनका वजन बढ़ सकता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर गिर सकता है।

तनाव का स्तर कम करें

how to boost testosterone

टेस्टोस्टेरोन के स्तर को मेंटेन करने के लिए बहुत जरूरी है कि पुरुष तनाव को मैनेज करना सीखें। हालांकि, 40 की उम्र के बाद अक्सर पुरुषों पर घर-गृहस्थी की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होती है। ऐसे में अक्सर वे खुद को तनाव से घिरा हुआ पाते हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि आप जितना ज्यादा तनाव लेंगे, उतना ज्यादा आपके टेस्टोस्टेरोन के स्तर में गिरावट आने का रिस्क रहेगा। आपको बता दें कि तनाव बढ़ने के कारण कार्टिसोल हार्मोन के स्तर में बढ़ोतरी होती है। इसकी वजह से वेट गेन हो सकता है, जो कि टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर नेगेटिव असर डालता है।

इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद भी रहना है फिट और हेल्दी, तो पुरुष करें इन 5 डाइट ट‍िप्‍स का पालन

पर्याप्त रेस्ट करना

40 साल की उम्र के बाद पुरुषों को पर्याप्त करने की भी जरूरत होती है। जब शरीर अच्छी तरह से आराम करता है, तो बॉडी नए सिरे से काम को एनर्जेटिक तरीके से करने के लिए तैयार होती है। वहीं, अगर 40 साल की उम्र के बाद पुरुष सही से रेस्ट नहीं करता है, पर्याप्त नींद नहीं लेता है, तो इसकी वजह से ओवर ऑल हेल्थ को नुकसान होता है। इसका बुरा असर टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर भी नजर आता है।

बुरी आदतें छोड़ें

40 साल की उम्र के बाद पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बैलेंस करने के लिएज जरूरी है कि बुरी आदतों को पूरी तरह छोड़ दें। बुरी आदतों का मतलब है शराब का अत्यधिक सेवन, स्मोकिंग करना आदि। ये ऐसी आदतें हैं, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इनकी वजह से स्पर्म क्वालिटी भी खराब होती है। साथ ही, टेस्टोस्टेरोन के स्तर में भी गिरावट देखी जा सकती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पुरुषों में क्लैमाइडिया के क्या कारण और लक्षण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer