Doctor Verified

पुरुषों में क्लैमाइडिया के क्या कारण और लक्षण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

कई बार शारीरिक संंबंध बनाते समय महिलाओं और पुरुषों को कई तरह के इंफेक्शन होने की संभावना होती है। इस लेख में जानते हैं कि पुरुषों को क्लैमाइडिया के क्या कारण और लक्षण हो सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों में क्लैमाइडिया के क्या कारण और लक्षण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें


Chlamydia In Hindi: शारीरिक संबंध बनाते समय या बनाने से पहले कई तरह की सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। कई बार शारीरिक संबंध बनाने से महिला व पुरुष दोनों को ही यौन संचारित संक्रमण (STI) होने का जोखिम रहता है। यौन संचारित संक्रमण कई तरह के होते हैं, जिसमें क्लैमाइडिय को भी शामिल किया जाता है। क्लैमाइडिया Chlamydia trachomatis नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह संक्रमण पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन पुरुषों में इसके लक्षण और प्रभाव अलग हो सकते हैं। क्लैमाइडिया कई मामलों में बिना किसी लक्षण के भी मौजूद हो सकता है, जिससे इसे पहचानना मुश्किल हो जाता है। यदि इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इस लेख में अपोलो अस्पताल नवी मुंबई, के सीनियर कंसल्टेंट जनरल मेडिसिन डॉक्टर भरत अग्रवाल (Dr Bharat Agarwal – Senior Consultant General Medicine, Apollo Hospitals Navi Mumbai) से जानते हैं कि पुरुषों में क्लैमाइडिया के लक्षणों और कारण क्या हो सकते हैं?

पुरुषों में क्लैमाइडिया के लक्षण - Symptoms Of Chlamydia In Males In Hindi

क्लैमाइडिया के लक्षण संक्रमण के संपर्क में आने के करीब एक से तीन सप्ताह के अंदर दिखाई देते हैं। जबकि, कुछ पुरुषों में इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन, इसके बावजूद क्लैमाइडिया के लक्षणों को आगे बताया गया है।

यूरिन में जलन होना

क्लैमाइडिया इंफेक्शन में पुरुषों को यूरिन पास करते समय जलन महसूस होना एक सबसे आम लक्षण माना जाता है। यह जलन धीरे-धीरे बढ़ सकती है, साथ ही, यूरिन पास करते समय परेशानी हो सकती है।

chlamydia-in-men-in

अंडकोष में सूजन और दर्द

क्लैमाइडिया इंफेक्शन के बाद व्यक्ति को अंडकोष में सूजन या दर्द की शिकायत हो सकती है, इसे एपिडीडिमाइटिस कहा जाता है। यदि इलाज न किया जाए, तो यह दर्द और सूजन बढ़ सकती है।

मलाशय (रेक्टम) में संक्रमण

यदि संक्रमण गुदा (रेक्टम) में फैलता है, तो दर्द, ब्लीडिंग या डिस्चार्ज हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को गुदा क्षेत्र में जलन और खुजली भी हो सकती है।

असामान्य डिस्चार्ज

कुछ पुरुषों को इंफेक्शन बढ़ने पर यूरिन पास करने के स्थान से सफेद या पीले रंग का डिस्चार्ज होता दिखाई दे सकता है। यह डिस्चार्ज सामान्यत इंफेक्शन के कुछ दिनों बाद शुरु होता है।

पुरुषों में क्लैमाइडिया के कारण - Causes Of Chlamydia In Males In Hindi

क्लैमाइडिया, बैक्टीरिया के कारण होने वाला संक्रमण है, जो असुरक्षित यौन संपर्क के द्वारा फैलता है। आगे जानते हैं इसके फैलने के कारण के बारे में।

  • असुरक्षित यौन संबंध बनाने से व्यक्ति को क्लैमाइडिया का जोखिम बढ़ जाता है।
  • यदि, शारीरिक संबंध बनाते समय सामने वाले पार्टनर को क्लैमाइडिया है तो यह संक्रमण अन्य को भी फैल सकता है।
  • अगर कोई एक से अधिक लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाता है, तो इससे क्लैमाइडिया से संक्रमित होना की संभावना बढ़ जाती है।

क्लैमाइडिया से बचाव कैसे करें? - How To Protect Chlamydia In Males In Hindi

  • शारीरिक संबंध बनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखना।

  • नियमित रूप से STI की जांच करवाएं।
  • एक ही साथी के साथ शारीरिक संबंध बनाना।
  • शारीरिक संबंध बनाने से पहले और बाद में प्रजनन अंगों की साफ-सफाई का ध्यान रखना, आदि।

इसे भी पढ़ें: क्या पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है? जानें डॉक्टर से

पुरुषों में क्लैमाइडिया एक गंभीर समस्या हो सकती है, लेकिन इस संक्रमण का इलाज किया जा सकता है। इस संक्रमण के लक्षण कई बार दिखाई नहीं देते हैं। यही कारण है कि लोगों को समय-समय पर डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए। यदि, आपको इससे जुड़ा कोई लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

क्या पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer