सर्दी के मौसम में शरीर में ज्यादा दर्द क्यों होता है? जानें कारण और बचाव

Causes Of Cold Weather Body Aches- सर्दी के मौसम में शरीर में बहुत ज्यादा दर्द होने लगता है, आइए जानते हैं इसके कारण और बचाव के तरीकों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी के मौसम में शरीर में ज्यादा दर्द क्यों होता है? जानें कारण और बचाव


Causes Of Cold Weather Body Aches- ठंड का मौसम हमें पूरी तरह आलसी और नाजुक बना देता है। सुबह उठने के बाद पूरे शरीर में ऐसा दर्द होता है, जिसे बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो सकता है। पीठ, कमर, जोड़ों का दर्द न सिर्फ बुजुर्गों को बल्कि युवा और बच्चों को भी परेशान करने लगते हैं। खासकर पुरानी चोटों में दर्द ज्यादा बढ़ जाता है। हम सभी के दिमाग में एक न एक बार ये सवाल जरूर आता है, कि आखिर सर्दियों के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होने लगता है? अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल आते हैं, तो परेशान न हों, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ मनन वोरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके ठंड के मौसम में शरीर में दर्द होने का कारणों के बारे में और इससे निपटने के तरीके के बारे में बताया है।  

सर्दियों में मांसपेशियों में दर्द क्यों होता है? - Why Does Body Aches in Cold Weather in Hindi? 

  • ठंड के मौसम में अक्सर हम सभी लोग थोड़ें आलसी हो जाते हैं। फिजिकल एक्टिविटी करने से परहेज करने लगते हैं, जिस कारण हमारी मसल्स में जकड़न होने लगती है। ठंड में फिजिकल एक्टिविटी कम करने के कारण ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे जोड़ कम लचीले हो जाते हैं और उनमें अकड़न और दर्द होने लगते हैं। 

  • सर्दी के मौसम में बैरोमीटर के दबाव में बदलाव के कारण मांसपेशियों और टेंडन के टिशू बढ़ने लगते हैं, जिस कारण जोड़ों में दर्द होने लगता है, और शरीर की तकलीफ बढ़ जाती है। 
  • तापमान में गिरावट के कारण, आपके जोड़ों के अंदर मौजूद तरल पदार्थ गाढ़ा हो जाता है और इससे जोड़ों में अकड़न होने लगती है। जॉइंट्स में होने वाली अकड़न के कारण शरीर में दर्द बढ़ जाता है। 

ठंड के मौसम में शरीर में दर्द हो तो क्या करें? - How To Stop Body Aches in Cold Weather in Hindi? 

फिजिकल एक्टिविटी करें-

सर्दी के मौसम में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और जोड़ों की गतिशीलता में सुधार करने के लिए आप स्ट्रेचिंग, योग या हल्के एरोबिक वर्कआउट जैसे एक्सरसाइज अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Winter workout: सर्दियों में सुबह एक्सरसाइज करते समय न करें ये 5 गलतियां, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

गर्म पानी से स्नान- 

सर्दी के मौसम में कई लोग ठंडे पानी से नहाने से बचें और नियमित रूप से गर्म पानी से स्नान करने की कोशिश करें। ऐसा करने से कठोर मांसपेशियों और जोड़ों को आराम मिल सकता है। परतों में कपड़े पहनें, इससे शरीर की गर्मी बनाए रखने में मदद मिलती है और आपके जोड़ों पर ठंड का प्रभाव कम हो जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ- 

ठंड के मौसम में अपने शरीर को गर्म रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स, विटामिन डी के स्रोत जैसे अंडे की जर्दी, गाय या सोया दूध और धूप में सुखाए गए मशरूम और विटामिन के से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे पालक, मेथी की पत्तियां, और सरसों के साग का सेवन करें। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला और हल्दी का सेवन करें, जिससे सूजन से लड़ने और जोड़ों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr. Manan Vora (@dr.mananvora)

हाइड्रेटेड रहें- 

सर्दी ही नहीं हर मौसम में हाइड्रेटेड रहना आपके लिए महत्वपूर्ण है। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन बेहतर सर्कुलेशन बेहतर रहता है, जो जोड़ों को चिकना बनाए रखने में मदद कर सकता है। 

अगर आप गंभीर या लगातार जोड़ों के दर्द का अनुभव कर रहे हैं, तो आप इन उपायों को ट्राई करने के साथ किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

रूम हीटर से आंखों को पहुंच सकता है नुकसान, बरतें ये जरूरी सावधानियां

Disclaimer