रूम हीटर से आंखों को पहुंच सकता है नुकसान, बरतें ये जरूरी सावधानियां

Room Heater Side Effects On Eyes: रूम हीटर का इस्तेमाल करने से आंखों में समस्याएं हो सकती है। आगे जानते हैं इससे बचाव का तरीका   
  • SHARE
  • FOLLOW
रूम हीटर से आंखों को पहुंच सकता है नुकसान, बरतें ये जरूरी सावधानियां


Room Heater Side Effects On Eyes: सर्दियां आते ही लोग इससे बचने के लिए घरों में अलाव व अंगठी में कोयले जमाते हैं। वहीं, शहरी इलाकों में सर्दियों से बचने के लिए घरों में रूम हिटर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे घर का तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। कुछ लोगों को सांस की समस्या होने लगती है, तो कुछ लोगों की आंखें ड्राई (Eye Dryness) हो सकती है। ऐसे में आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। आगे जानते हैं हीटर से आंखों को होने वाले नुकसान और इससे बचने का तरीका। 

रूम हीटर से आंखों को क्या नुकसान हो सकते हैं? - Room Heater Side Effects On Eyes in Hindi

एक्सपर्ट के अनुसार ठंड से बचने के लिए आप गर्म कपड़ों को पहन सकते हैं। लेकिन, आप घर में हीटर का ज्यादा इस्तेमाल न करें। इससे कुछ लोगों को आंखों में सूखापन हो सकता है। इसके साथ ही, कुछ आंखों में खुजली, जलन और लालिमा हो सकती है। इसके अलावा घंटों मोबाइल को देखने के कारण भी आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। आंखों में जलन व दर्द की वजह से आपको देखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि गैस हीटर को घर में ज्यादा यूज करने से मोनोऑक्साइड का लेवल बढ़ सकता है। इससे ब्रेन में रक्त की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, सांस लेने में भी समस्या हो सकती है। 

side effect room heater on eyes

रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय आंखों का किस तरह से बचाव करें- Tips To Protect Eyes While Using Room Heater in Hindi

  • हीटर को ऑन करने के बाद भी आप रूम में हवा आने-जाने के लिए खिड़की खोलें। 
  • हीटर के पास ज्यादा देर तक न बैठे। इससे आपकी आंखों पर असर पड़ सकता है। 
  • कमरे में गैस का हीटर चलाने से मानोऑक्साइड का स्तर बढ़ सकता है। 
  • हीटर से थोड़ी दूरी पर बैठें। इससे आंखों पर नुकसान हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें : क्या आंखों में ड्राईनेस की वजह से मोतियाबिंद हो सकता है? डॉक्‍टर से जानें

रूप हीटर से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है। इससे बचने के लिए आप गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें  आंखों में ड्राइनेस हो सकती है। आंखों में ड्राइनेस की वजह से कंजक्टिवाइटिस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, लोगों को आंखों में ड्राइनेस की वजह से मोतियाबिंद का भी खतरा बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए आप आंखों को कुछ समय के लिए बंद करें। इससे आंखों को आराम मिलता है।  

Read Next

सर्दियों में पुरानी चोटों का दर्द क्यों बढ़ जाता है? कैसे करें इसे दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version