
खेल या अन्य शारीरिक गतिविधियों में लोगों को अक्सर चोट लग जाती है। आपने महसूस किया होगा कि पुरानी चोट अक्सर सर्दियों के मौसम में दर्द करती है। सर्दियों का मौसम और ठंड़ी हवाओं में मांसपेशियों में चोट की जगह पर दर्द होने लगता है। यह समस्या खासकर बढ़ती उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। दरअसल, सर्दियों की हवा में नमी कम हो जाती है। साथ ही, इस मौसम में हवा का दबाव भी कम होने लगता है। ऐसे में शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों को जोड़ में ढीलापन आता है। जब यह प्रतिक्रिया होती है तो पुरानी चोट वाले हिस्सों में दर्द महसूस होने लगता है। इस दौरान चोट वाले जगहों पर सूजन भी हो सकती है। आगे एनएमसी के सीनियर फिजीशियन डॉक्टर विनोद कुमार से जानते हैं कि सर्दियों में पुरानी चोट में दर्द क्यों होता है।
सर्दियों पुरानी चोट में दर्द होने के कारण - Causes Of Pain In Old Injuries During Winter Season In Hindi
तापमान में बदलाव
सर्दियों के दौरान पुरानी चोटों में दर्द बढ़ने के पीछे तापमान में गिरावट एक वजह हो सकती है। ठंड का मौसम जोड़ों को सख्त और कम लचीला बना सकता है। ऐसे में जिन लोगों को पहले कहीं चोट लगी होती है तो उन्हें दर्द होने लगता है। इसके अलावा, वायुमंडलीय दबाव में परिवर्तन टिश्यू के विस्तार और संकुचन (कॉन्ट्रैक्शन) को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे शरीर के संवेदनशील हिस्सों में दर्द बढ़ सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन में कमी
ठंड का मौसम नसों को संकुचित करके शरीर को गर्मी कम कर सकता है। ब्लड सर्कुलेशन में यह कमी पुरानी चोटों के प्रभावित क्षेत्रों में पोषक तत्वों और ऑक्सीजन के प्रवाह को प्रभावित कर सकती है। इसके चलते मांसपेशियों और जोड़ों में असुविधा बढ़ सकती है।
मांसपेशियों में जकड़न और तनाव
सर्दियों के मौसम में शरीर में प्रतिक्रिया होती है। इस दौरान मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं। मांसपेशियों में सिकुड़न की वजह से पुरानी चोट की जगह पर दबाव उत्पन्न हो सकता है। जिससे शरीर के चोट वाले हिस्सों में दर्द बढ़ सकता है।
शारीरिक गतिविधियों में कमी
सर्दी में अक्सर लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती है। शारीरिक गतिविधियों में आई कमी की वजह से जोड़ों में अकड़न हो सकती है। यह पुरानी चोट में दर्द की एक वजह बन सकता है। शारीरिक गतिविधियां बनी रहने से जोड़ों का लचीलापन बना रहता है और लोगों को दर्द महसूस नहीं होता है।
सर्दियों के दौरान पुरानी चोटों से बचाव - How To Prevent Pain In Old Injuries During Winter In Hindi
गर्म कपड़े पहने
सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें। इस मौसम में एक से अधिक कपड़े पहने इससे आपके शरीर का तापमान गर्म रहेगा और शरीर को आपके बॉडी के टेम्पेरेचर को सही बनाए रखने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
हाइड्रेट रहें
जोड़ो में दर्द को दूर करने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। दरअसल, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। जिससे शरीर का फंक्शन सही रहता है।
व्यायाम और स्ट्रेचिंग
जोड़ों और मांसपेशियों को लचीला बनाए रखने के लिए व्यायाम और स्ट्रेचिंग को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। इसके लिए आप सर्दियों में भी रनिंग, जॉगिंग या घर पर ही योगासन कर सकते हैं। इससे जोड़ों में लचीलापन बने रहने में मदद मिलती है।
सिकाई करें
यदि आपको शरीर के किसी जगह पर दर्द महसूस हो रहा है तो ऐसे में आप गर्म पानी से सिकाई कर सकते हैं। इससे उस जगह का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है। साथ ही, दर्द में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में चोट लगने पर आजमाएं ये 5 तरीके, तुरंत मिलेगा दर्द में आराम
किसी भी तरह के दर्द होने पर आप उसे नजरअंदाज न करें। ऐसे में आप नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। चोट का दर्द हल्का है तो ऐसे में आप गुनगने तेल से मालिश भी कर सकते हैं।
Read Next
Depression Symptoms: अगर दिख रहे हैं ये लक्षण, तो समझ जाए डिप्रेशन से जूझ रहा है आपका पार्टनर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version