पथरी की समस्या आजकल बहुत से लोगों को परेशान कर रही है। ये दिक्कत असल में शरीर में कैल्शियम ऑक्सलेट जमा होने की वजह से होती है। दरअसल, होता ये है कि जब हम कम पानी पीते हैं तो खाना पूरी तरह से पच नहीं पाता और खाने से निकलने वाले खनिज शरीर से बाहर फ्लश ऑउट होने की जगह जमा होने लगते हैं और धीमे-धीमे पथरी का रूप लेने लगते हैं। ऐसे में पथरी का साइज जैसे-जैसे बढ़ने लगता है दिक्कत और बढ़ने लगती है। ऐसी स्थिति में खान-पान से जुड़े कई परहेज करने पड़ सकते हैं ताकि ये समस्या और न बढ़े। इसी कड़ी में एक सवाल आता है कि क्या पथरी में गुड़ खा सकते हैं (kya pathri mein gud kha sakte hain) या इसका सेवन इस दिक्कत को और बढ़ा सकता है? जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services-Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore की राय।
क्या पथरी में गुड़ खा सकते हैं-Can we eat jaggery in case of kidney stones?
Nutrionist Edwina कहती हैं कि गुर्दे की पथरी से पीड़ित लोग गुड़ का सेवन कम मात्रा में कर सकते हैं लेकिन इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। गुड़ में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे प्राकृतिक खनिज होते हैं, जो गुर्दे के काम में सहायक हो सकते हैं। यह पाचन में भी मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है, जिससे समग्र स्वास्थ्य को लाभ होता है।

इसे भी पढ़ें: किस उम्र में किडनी की जांच जरूर करानी चाहिए? जानें डॉक्टर की राय
ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें
आगे न्यूट्रिशनिस्ट एडविना कहती हैं कि गुड़ एक प्रकार की चीनी ही हैऔर अधिक मात्रा में सेवन करने से मूत्र में कैल्शियम का उत्सर्जन बढ़ सकता है, जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ सकता है। कैल्शियम ऑक्सालेट पथरी से पीड़ित लोगों को विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए और गुड़ खाकर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। साथ ही अगर आप गुड़ से बनी चीजों को खा रहे हैं तो इसकी मात्रा पर ध्यान दें और ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें क्योंकि पोटेशियम और मैग्नीशियम जमा होकर भी पथरी की वजह बन सकते हैं या इसकी मात्रा को बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: नैचुरली किडनी फंक्शन बेहतर कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानें 7 सरल टिप्स
किडनी के मरीजों के लिए गुड़ क्यों नहीं है बेहतर विकल्प?
न्यूट्रिशनिस्ट एडविना कहती हैं कि किडनी की किसी भी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों, विशेष रूप से गंभीर क्रोनिक किडनी रोग (CKD) वाले लोगों को अपने पोटेशियम सेवन पर नजर रखनी चाहिए। अत्यधिक पोटेशियम से हृदय संबंधी समस्याएं, मांसपेशियों में कमजोरी और अन्य जटिलताएं हो सकती हैं। गुड़ पोटेशियम से भरपूर होता है और इसका अधिक सेवन पोटेशियम असंतुलन का कारण बन सकता है जिससे किडनी की दिक्कत और बढ़ सकती है। इसके अलावा ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है, क्योंकि बढ़ा हुआ शुगर, किडनी फंक्शन में कमी का कारण बन सकता है।
साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि बाजार में मिलने वाला नकली गुड़ से विषाक्तता हो सकती है और खराब किडनी फंक्शन वाले रोगियों के लिए यह विषाक्तता संभावित रूप से खतरनाक हो सकती है। गुड़ का सेवन कभी-कभी और संतुलित आहार के हिस्से के रूप में करना सबसे अच्छा है।
बार-बार गुर्दे की पथरी से पीड़ित लोगों को नियमित सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। साथ ही बॉडी डिटॉक्स पर ध्यान दें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं न हो और आपकी किडनी का फंक्शन भी सही रहे और दिक्कत न बढ़े।
FAQ
ज्यादा गुड़ खाने से कौन सा रोग होता है?
ज्यादा गुड़ खाने आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है जिससे आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा गुड़ खाना पेट की गर्मी भी बढ़ा सकता है।रोज-रोज गुड़ खाने से क्या होता है?
अगर आप रोज रोज गुड़ खाते हैं और सही मात्रा में खाते हैं तो आपके शरीर में आयरन की मात्रा सही रहेगी और आपको कमजोरी और खून की कमी नहीं होगी। हालांकि, अगर आप ज्यादा मात्रा में गुड़ खा रहे हैं तो आपका शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।क्या गुड़ खून को साफ करता है?
गुड़ एक डिटॉक्सीफायर भी है जिसे खाने से शरीर की गंदगी डिटॉक्स होती है और खून साफ रहता है। तो अगर आप खून साफ करना चाहते हैं तो 1 टुकड़ा गुड़ खाएं और 1 गिलास गुनगुना पानी पी लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 14, 2026 14:58 IST
Modified By : Anurag Gupta Feb 14, 2026 14:58 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj