Mahashivratri Vrat Ber Fruit Health Benefits In Hindi: महाशिवरात्रि के पावन पर्व इस बार 15 फरवरी को मानाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत भी रखते हैं। इस दिन भक्त महादेव को बेर फल चढ़ाते हैं और इसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है, खास व्रत के दिन। बेर फल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। व्रत खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें शिवरात्रि पर महादेव को चढ़ने वाले बेर को खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते है?
बेर फल को खाने के फायदे - Benefits Of Eating Ber Fruit In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बेर फल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के साथ-साथ व्रत के दौरान शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है। बेर फल में अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
बेर फल में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे बीमारियों से बचाव करने, सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है ब्लूबेरी, एक्सपर्ट से जानें इसमें मौजूद पोषक तत्व, फायदे और नुकसान
-1771060961298.jpg)
नींद की गुणवत्ता में सुधार करे
बेर फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार करने, अनिद्रा से राहत देने, बैचेनी को कम करने और ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
बेर फल में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से स्किन के स्वास्थ्य में सुधार करने, स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग बनाने, त्वचा का फ्री रेडिकल्स, झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
वजन कम करने में सहायक
बेर फल में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में व्रत के दौरान इनको खाने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने, कैलोरीज को बर्न करने, वजन कम करने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: लंदन के फेमस स्ट्रीट फूड में शामिल है डार्क चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी, जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है
शरीर को एनर्जी दे
बेर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण शरीर को एनर्जी देने में सहायक हैं। इसका सेवन करने से व्रत के दौरान होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
बेर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरल और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने और इनके स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
बेर खाने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने, वजन कम करने, शरीर को एनर्जी देने, थकान और कमजोरी को दूर करने, स्किन को हेल्दी बनाए और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इससे एलर्जी होने पर बेर खाने से बचें। इसके अलावा, ब्लड शुगर और किडनी स्टोन जैसी मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बेर खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?
बेर फल में बहुत से फल होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, खून की कमी को दूर करने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने, ब्रेन के स्वास्थ्य में सुधार करने, ब्रेन को रिलैक्स करने, स्ट्रेस को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और सर्दी-जुकाम को कम करने में मदद मिलती है।1 दिन में कितने बेर खाने चाहिए?
बेर फल को खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सीमित मात्रा में ही। बेर का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में 1 दिन में 2-3 ताजा बेर को खाया जाता है।बेर खाने के क्या नुकसान है?
गैस, पेट फूलने, दस्त और पेट में ऐंठन होने जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने, ब्लड शुगर के स्तर के कम होने, किडनी की समस्या होने, पथरी की समस्या होने, एलर्जी होने और दवाइयों का सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 14, 2026 14:54 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 14, 2026 14:54 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 14, 2026 14:54 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain