Expert

लंदन के फेमस स्ट्रीट फूड में शामिल है डार्क चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी, जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है

सोशल मीडिया पर डार्क चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी का ट्रेंड काफी वायरल हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये कॉम्बिनेशन कैसे फायदेमंद है?
  • SHARE
  • FOLLOW
लंदन के फेमस स्ट्रीट फूड में शामिल है डार्क चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी, जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है


Benefits of Chocolate and Strawberry: सोशल मीडिया पर आएदिन कोई न कोई फूड ट्रेंड वायरल होता है। ऐसे में फूड ब्लॉगर भी उस ट्रेंड से जुड़ी जानकारी निकाल रहे होते हैं। इसी तरह पिछले दिनों लंदन का खास स्ट्रीट फूड चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी भी खूब वायरल हुआ है। ये फूड कॉम्बिनेशन न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। डार्क चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी दोनों ही सेहत के लिए सुपरफूड हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन्हें एक साथ खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने हैदराबाद (सोमाजीगुडा) यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. दिलीप गुडे (Dr. Dilip Gude, Senior Consultant Physician) से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस फेमस कॉम्बिनेशन के फायदे।

1 (82)

डार्क चॉकलेट में स्ट्रॉबेरी डालकर खाने के फायदे- Benefits of Eating Strawberry Mixed In Dark Chocolate

प्रीमैच्योर एजिंग कंट्रोल रहती है- Control Premature Ageing

डार्क चॉकलेट में एपिकैटेचिन और कैटेचिन जैसे फ्लेवोनोइड्स होते है। जबकि स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और एंथोसायनिन कंपाउंड भरपूर मात्रा में होते हैं। इन्हें एक साथ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट चेहरे पर उम्र से पहले नजर आने वाले लक्षणों को कम करते हैं और स्किन हेल्दी रहती है।

हार्ट हेल्दी रहता है- Keep Heart Healthy

डार्क चॉकलेट में स्ट्रॉबेरी खाना हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो बॉडी में ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। स्ट्रॉबेरी बॉडी में बेड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती है। इससे बॉडी में इंफ्लेमेशन कम होती है और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ इंप्रूव होती है।

इसे भी पढ़ें- क्या डार्क चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है? जानें डॉक्टर से

ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद- Good For Brain Health

डार्क चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी का कॉम्बिनेशन मूड बूस्ट करने और ब्रेन फंक्शन इंप्रूव करने में मदद करता है। डार्क चॉकलेट खाने से सेरोटोनिन और एंडोर्फिन के हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ता है। इससे मूड स्विंग्स कंट्रोल होते हैं और ब्रेन फंक्शन इंप्रूव होता है। स्ट्रॉबेरी में आयोडीन भी होता है, जो ब्रेन हेल्थ बूस्ट करता है।

वजन कम होता है- Help In Weight Lose

डार्क चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी का कॉम्बिनेशन वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद होता है। डार्क चॉकलेट मीठे की क्रेविंग कंट्रोल करती है और स्ट्रॉबेरी में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। इससे काफी देर तक भूख नहीं लगती है और फूड क्रेविंग भी कंट्रोल रहती है।

स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है- Improve Skin Health

स्ट्रॉबेरी और डार्क चॉकलेट दोनों ही स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद होती हैं। स्ट्रॉबेरी और डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन इलास्टिसिटी मेंटेन रखने में मदद करते हैं। इससे स्किन में नेचुरल और ग्लोइंग टेक्सचर रहता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी मौजूद होता है, जो स्किन हेल्थ इंप्रूव करता है

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई डार्क चॉकलेट खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण- Anti Inflammatory Properties

स्ट्रॉबेरी और डार्क चॉकलेट दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये गुण बॉडी में इंफ्लेमेशन कंट्रोल करते हैं और सूजन के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा कम करते हैं। इससे क्रोनिक डिजीज जैसे डायबिटीज और जोड़ों का दर्द कम होता है।

इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी न्यूट्रिएंट्स इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखते हैं। इससे इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

निष्कर्ष

डार्क चॉकलेट में स्ट्रॉबेरी डालकर खाने से सेहत को कई फायदे मिले हैं। ये कॉम्बिनेशन ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इससे डाइजेशन इंप्रूव होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। यह कॉम्बिनेशन इम्यूनिटी बूस्ट करने, स्किन हेल्थ इंप्रूव करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसे ब्रेन हेल्थ और मूड स्विंग्स के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आपको कोई हेल्थ इशु रहता है, तो डॉक्टर से सलाह के बाद ही इसे खाना चाहिए। इस तरह के अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट से पढ़ सकते हैं।

Read Next

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए पुरुष खाएं ये 10 फूड, स्पर्म भी रहेंगे हेल्दी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS