Doctor Verified

क्या डार्क चॉकलेट खाने से सच में स्ट्रेस कम होता है? जानें एक्सपर्ट से

डार्क चॉकलेट ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। लेकिन क्या इसके सेवन से स्ट्रेस कम होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डार्क चॉकलेट खाने से सच में स्ट्रेस कम होता है? जानें एक्सपर्ट से


Is Dark Chocolate Good For Mental Health: मीठे की क्रेविंग के लिए डार्क चॉकलेट एक हेल्दी ऑप्शन है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी हैं। इसमें मिल्क चॉकलेट के मुकाबले कैलोरी कम होती है लेकिन न्यूट्रिएंट्स ज्यादा पाए जाते हैं। डार्क चॉकलेट स्वाद में कड़वी होती है लेकिन सेहत के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है। यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है और वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके सेवन से हार्ट को हेल्दी रखने और डायबिटीज के रिस्क को कम करने में मदद मिलती है। डार्क चॉकलेट गट में गुड़ बैक्टीरिया को बढ़ाती है जिससे डाइजेशन भी इंप्रूव होता है। कई लोग मानते हैं कि डार्क चॉकलेट खाना मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या यह वाकई स्ट्रेस कम करने में मदद करती है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि फरीदाबाद के अमृता अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट, मनोचिकित्सक डॉ. मीनाक्षी जैन से। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इसका जवाब।

01 (12)

क्या डार्क चॉकलेट खाने से स्ट्रेस कम होता है? Is Dark Chocolate Good For Stress

एक्सपर्ट के मुताबिक डार्क चॉकलेट स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करने में मदद करती है। इसमें फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो हार्मोन्स रिलीज करने में मदद करते हैं। फ्लेवोनॉइड्स एंडोर्फिन और सेरोटोनिन ट्रांसमीटर बनाने में मदद करते हैं। इससे मूड इंप्रूव होता है और स्ट्रेस कम होता है। अगर स्ट्रेस में आप डार्क चॉकलेट खाते हैं, तो इससे आपको माइंड को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- क्या डार्क चॉकलेट खाने से स्किन ग्लो करती है? एक्सपर्ट से जानें इसके सेवन का त्वचा पर असर

स्ट्रेस कम करने के लिए डार्क चॉकलेट कैसे फायदेमंद है?

डार्क चॉकलेट खाने से मूड बेहतर होता है और स्ट्रेस कम होने में मदद मिलती है। इसमें मैग्नीशयम मौजूद होता है, जो मसल्स को रिलैक्स रखने में मदद करता है। इसके सेवन माइंड को शांत रखने में मदद मिलती है। लेकिन इसका सेवन भी कम मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में डार्क चॉकलेट खाने से बॉडी में कैलोरी और शुगर कंटेंट ही बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- डार्क चॉकलेट्स खाने से घट सकता है वजन, जानें वेट लॉस के लिए कैसे चुनें सही चॉकलेट

लेख में हमने एक्सपर्ट से जाना डार्क चॉकलेट खाने से स्ट्रेस वाकई कम होता है। लेकिन इसके साथ ही मात्रा का ध्यान जरूर रखना भी जरूरी है। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

 

Read Next

हाई प्रोटीन मील लेना है तो ट्राई करें ये 5 रेसिपीज, सेहत रहेगी दुरुस्त

Disclaimer