आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित रूटीन और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। कई लोगों को रात में देर तक नींद नहीं आती, तो कुछ लोग बार-बार नींद खुलने की समस्या से परेशान रहते हैं। नींद पूरी न होने पर अक्सर लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है, जो बेहतर नींद लाने में मदद करते हैं और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि अच्छी नींद के लिए कौन-सी जड़ी-बूटियां खानी चाहिए?
अच्छी नींद के लिए जड़ी-बूटियां
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, अच्छी नींद के लिए आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है, जिसमें अश्वगंधा, कौंच, तगर, जटामांसी, ब्राह्मी और शंखपुष्पी शामिल हैं। इनमें से कुछ जड़ी-बूटियां तंत्रिका तंत्र को पोषण देने, तनाव कम करने और मन को शांत रखने में सहायक मानी जाती है। इसलिए, आइए जानते हैं कि इन जड़ी-बूटियों के बारे में विस्तार से जानते हैं-
1. अश्वगंधा
अश्वगंधा आयुर्वेद की अहम औषधीय जड़ी-बूटियों में से एक है। अश्वगंधा का इस्तेमाल खासतौर पर तनाव और मानसिक थकान को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा के सेवन से तनाव और नींद की क्वालिटी में सुधार होता है। तनाव कम होने से नींद आने में मदद मिल सकती है। हालांकि, हर व्यक्ति में इसका असर अलग-अलग हो सकता है।
साल 2021 में PLoS One में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, अश्वगंधा एक्सट्रेक्ट नींद की क्वालिटी, सोने में लगने वाले समय, कुल नींद के समय और नींद की क्षमता में सुधार करता है।
2. कौंच
कौंच एक अहम आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल नर्वाइन टॉनिक यानी तंत्रिका तंत्र को पोषण देने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में कौंच का इस्तेमाल शरीर की ताकत और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता रहा है। इसमें मौजूद कंपाउंड दिमाग में डोपामाइन के लेवल को प्रभावित करता है, जिससे दिमाग को शांत करने और अच्छी नींद में लाने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या कम सोने से सूखने लगती हैं आंखें? जानिए नींद और ड्राई आई की समस्या में कनेक्शन
3. तगर
तगर आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाली एक अहम जड़ी-बूटी है। नींद लाने वाली जड़ी-बूटियों में काफी अहम मानी जाती है, जो मन को शांत करने और अच्छी नींद लाने में मददगार मानी जाती है। तगर का इस्तेमाल बेचैनी और मानसिक तनाव को कम करने के लिए भी किया जाता रहा है। इसकी जड़ों में मौजूद कुछ नेचुरल तत्व नींद की समस्या में कारगर माने जाते हैं।
4. जटामांसी
जटामांसी एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे नींद लाने वाली जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में जटामांसी का इस्तेमाल मानसिक शांति, तनाव और बेचैनी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे मन और दिमाग को शांत करने वाली जड़ी-बूटी मानी जाती है।
5. ब्राह्मी
ब्राह्मी को आयुर्वेद में बुद्धि और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाली औषधीयों में गिना जाता है। ब्राह्मी दिमाग में न्यूरॉन्स के विकास को बढ़ावा देता है। यह याददाश्त और फोकस बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। तनाव और बेचैनी कम करने में ब्राह्मी का सेवन फायदेमंद होता है और यह नींद की गुणवत्ता में भी मदद कर सकता है।
Herbs-For-Better-Sleep
6. शंखपुष्पी
शंखपुष्पी दिमाग की सेहत और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। आयुर्वेद में इस जड़ी बूटी का इस्तेमाल मानसिक शांति, याददाश्त तेज करने और एकाग्रता के लिए किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: तनाव घटाने से लेकर बेहतर नींद तक, अश्वगंधा पाउडर से मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें कब और कैसे करें सेवन?
जड़ी-बूटियों का सेवन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि अच्छी नींद के लिए इन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-
- किसी भी जड़ी-बूटी का सेवन बिना एक्सपर्ट की सलाह के शुरू नहीं करना चाहिए।
- अश्वगंधा, कौंच और अन्य जड़ी-बूटियां कुछ दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकती हैं।
- प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को इन जड़ी-बूटियों के सेवन से बचना चाहिए।
- लंबे समय तक नींद न आने की समस्या होने पर डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।
- नियमित सोने और जागने का समय तय करें और सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करना चाहिए।
निष्कर्ष
अश्वगंधा, कौंच, तगर, जटामांसी, ब्राह्मी और शंखपुष्पी जैसी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल आयुर्वेद में मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका तंत्र को बेहतर रखने में मददगार हो सकता है। इनमें से कुछ तनाव और बेचैनी कम करने में मदद कर सकती हैं, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। हालांकि, इन्हें अनिद्रा का इलाज नहीं मानना चाहिए। अच्छी नींद के लिए संतुलित रूटीन, सही खान-पान और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करना भी बहुत जरूरी होता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
तुरंत नींद आने के लिए क्या करना चाहिए?
तुरंत नींद लाने के लिए 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक अपनाएं और सोने से कम से कम 30 मिनट पहले मोबाइल या टीवी स्क्रीन का इस्तेमाल करना बंद कर दें। इसके अलावा, कमरे में हल्की रोशनी और शांत वातावरण रखना भी जरूरी है।क्या खाने से गहरी नींद आती है?
गहरी नींद के लिए रात में गर्म दूध, बादाम, अखरोट, केला या कैमोमाइल चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद ट्रिप्टोफैन और मैग्नीशियम जैसे तत्व नर्वस सिस्टम को शांत करने और अच्छी नींद लेने में मदद कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 14, 2026 15:47 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
