सुबह उठने पर आंखों का ड्राई, किरकिरापन या परेशान करने वाला महसूस होना अक्सर काफी तकलीफदेह हो सकता है। खासकर तब जब रात में आपकी नींद पूरी न हुई हो या नींद में बार-बार किसी कारण खलल पड़ रहा हो। ड्राई आई की समस्या को अक्सर लोग देर रात तक स्क्रीन का इस्तेमाल, पर्यावरण प्रदूषण या एयर कंडीशनिंग को जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन आंखों की सेहत में नींद की क्वालिटी भी अहम भूमिका निभा सकती है। Dr. Purendra Bhasin, Ophthalmologist, Ratan Jyoti Netralaya Ophthalmic Institute & Research Centre, Gwalior और Dr. Hitendrasinh Parmar, Registrar – General Ophthalmology, Sankara Eye Hospital, Anand से जानते हैं कि नींद और ड्राई आई की समस्या में क्या कनेक्शन है?
नींद और आंखों के सूखेपन के बीच क्या संबंध है?
Dr. Purendra Bhasin बताते हैं कि खराब नींद का कनेक्शन आंसुओं के बनने की प्रक्रिया में बदलाव या परेशानी को बढ़ा सकता है। आंखों की सतह एक पतली टियर फिल्म से सुरक्षित रहती है। यह लेयर आंखों में नमी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। इतना ही नहीं, साफ देखने और आंखों को बाहरी हानिकारक तत्वों से होने वाले नुकसान से भी बचाती है। ऐसे में जब यह टियर फिल्म डैमेज हो जाती है, या इसमें किसी तरह की समस्या होती है तो आंखों में ड्राईनेस, जलन, चुभन, रेडनेस या ऐसा महसूस हो सकता है, जैसे आंखों में कुछ फंसा है।
Dr. Hitendrasinh Parmar कहते हैं कि जिन लोगों की नींद खराब होती है, वे शायद देर रात तक स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ज्यादा थकान महसूस होती हो, या उनकी रूटीन ऐसी हो जिससे आंखों में परेशानी होती हो।
साल 2022 में Nature and Science of Sleep में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, ड्राई आई और खराब नींद के बीच एक गहरा कनेक्शन होता है, जहां नींद की कमी अश्रु ग्रंथि सिस्टम के काम को बाधित करके आंसू डिस्चार्ज को कम करती है और आंसू फिल्म के टूटने के समय को कम कर देती है। रोजाना 5 घंटे से कम सोने वाले लोगों में 6 घंटे से ज्यादा सोने वालों की तुलना में ड्राई आई विकसित होने का जोखिम 20 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही आंखों में भारीपन और जलन क्यों होती है? जानें ये मुख्य कारण और बचाव
क्या नींद की कमी से ड्राई आई के लक्षण बिगड़ सकते हैं?
Dr. Purendra Bhasin के अनुसार, खराब नींद लेने वाले लोगों में आंखों में जलन, किरकिरापन, रेडनेस और बेचैनी की समस्या होने की संभावना ज्यादा होती है। लगातार जलन या आंखों में बेचैनी के कारण नींद आना या रात में आराम से रहना काफी मुश्किल हो सकता है। इससे एक ऐसा साइकिल बन सकता है, जिसमें नींद की समस्याएं और आंखों के लक्षण एक साथ होते हैं और एक दूसरे को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इन लक्षणों को सीधेतौर पर खराब नींद से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। आंखों में ड्राइनेस लंबे समय तक डिजिटल स्क्रीन के इस्तेमाल, बढ़ती उम्र, कॉन्टैक्ट लेंस पहनने, कुछ दवाओं, पलकों की सूजन और पर्यावरणीय परिस्थितियों से भी जुड़ा हो सकता है।
poor-sleep-and-dry-eyes-connection
कुछ लोग सूखी या जलन वाली आंखों के साथ क्यों जागते हैं?
जागने पर आंखों ड्राइनेस होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों में आंसू की परत की स्थिरता कम हो जाती है या पलकों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिससे नींद के दौरान आंखों की परत सूख जाती है। इसके अलावा सोने के दौरान आंखों की पलकों का पूरी तरह बंद न होना आंखों में जलन पैदा कर सकता है, खासकर सुबह के समय।
नींद और आंखों की सेहत को बेहतर बनाने के तरीके
Dr. Hitendrasinh Parmar का कहना है कि नींद में सुधार और आंखों में होने वाली परेशानी को कम करने के लिए आप इन आदतों को अपना सकते हैं-
- सोने का एक तय समय रखें, नींद का सही रूटीन बनाए रखने के लिए रोजाना एक ही समय पर सोएं और जागें।
- सोने से पहले स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल न करें और स्क्रीन पर काम करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें।
- स्क्रीन का लंबे समय तक इस्तेमाल करते समय, जानबूझकर अपनी पलकें झपकाएं ताकि आंखों की सतह पर आंसू ठीक से फैलते रहें।
- सोते समय पंखे या एयर कंडीशनर की हवा सीधे अपने चेहरे पर न आने दें।
- जरूरत पड़ने पर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें।
- बार-बार आंखों में नजर आने वाले लक्षणों के लिए डॉक्टर से जांच करवाएं।
इसे भी पढ़ें: एक आंख ज्यादा ड्राई क्यों लगती है? डॉक्टर से जानें
आंखों के डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?
कभी-कभार आंखों में होने वाला सूखापन, नींद की आदतों में सुधार करके और अपने आस-पास के माहौल में बदलाव करने से ठीक हो सकता है। हालांकि, अगर आंखों में लगातार जलन, रेडनेस, किरकिराहट महसूस होने लगे या देखने की क्षमता में कमी हो तो आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए।
निष्कर्ष
कम नींद लेने से आंखों को नेचुरल तरीके से नमी देने वाली टियर फिल्म कमजोर हो जाती है और आंखों की सतह सूखने लगती है, जिससे आंखों में जलन वा ड्राइनेस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए, अच्छी नींद लेना ड्राई आई की समस्या से बचने और आंखों की नमी व सेहत को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik
FAQ
आंख ड्राई क्यों हो जाती है?
लंबे समय तक स्क्रीन के इस्तेमाल से पलकें कम झपकती हैं, जिससे आंखों की नमी उड़ जाती है और टियर फिल्म सूखने लगती है। उम्र बढ़ने, शरीर में पानी की कमी, प्रदूषण, एसी की हवा या विटामिन ए की कमी के कारण भी आंखों की नमी उड़ जाती है और टियर फिल्म सूखने लगती है।सूखी आंखों के लिए क्या खाना चाहिए?
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें जैसे अलसी के बीज, अखरोट, चिया सीड्स और फैटी फिश का सेवन करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 11, 2026 13:33 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Purendra Bhasin
