Mon Sep 21, 2026 | 05:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

हाई ट्राइग्लिसराइड्स में किन चीजों का सेवन न करें? डायटीशि‍यन से जानें

ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कंट्रोल करने के ल‍िए कार्ब्स, शुगर, ज्‍यादा तली-भुनी चीजों से परहेज करें। इससे हाई ट्राइग्लिसराइड्स लेवल के अलावा हार्ट ब्‍लाॅकेज और फैटी ल‍िवर से भी बचाव होगा।
हाई ट्राइग्लिसराइड्स में किन चीजों का सेवन न करें? डायटीशि‍यन से जानेंहाई ट्राइग्लिसराइड्स में किन चीजों का सेवन न करें? डायटीशि‍यन से जानें

जब मरीज कोलेस्‍ट्रॉल की जांच कराते हैं, तो उसमें कई बार नजर आता है क‍ि ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल सामान्‍य से ज्‍यादा है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे ब्‍लड शुगर लेवल की मात्रा अध‍िक होना, थायराइड होना, अल्‍कोहल का अध‍िक सेवन, कुछ दवाओं का सेवन जैसे बीपी की दवा या हार्मोनल दवाएं या स्‍टेरॉइड्स लेने के कारण भी ट्राइग्लिसराइड्स लेवल ज्‍यादा हो सकता है। ट्राइग्लिसराइड्स का स्‍तर ज्‍यादा होने के पीछे कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी ज‍िम्‍मेदार हैं जो कोलेस्‍ट्राॅल लेवल को नुकसान पहुंचाते हैं और ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ाते हैं जैसे र‍िफाइंड कार्ब्स, शुगर, प्रोसेस्‍ड फूड्स वगैरह। आइए जानते हैं क‍िन फूड्स से परहेज करना बेहतर है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

Mayo Clinic के मुताब‍िक, जब हम खाना खाते हैं, तो शरीर अत‍िर‍िक्‍त कैलोरी को ट्राइग्लिसराइड्स में बदल देता है। इसका इस्‍तेमाल तुरंत एनर्जी के ल‍िए नहीं क‍िया जाता है इसलि‍ए ये फैट सेल्‍स में जमा हो जाते हैं। जब शरीर को भोजन के दौरान एनर्जी की जरूरत होती है, तो हार्मोन ट्राइग्लिसराइड्स को एनर्जी के ल‍िए र‍िलीज करते हैं। अगर ज्‍यादा कैलोरी लेते हैं, खासकर कार्ब्स का अध‍िक सेवन करते हैं, तो ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल ज्‍यादा हो सकता है।

ट्राइग्लिसराइड्स लेवल रेंज 
सामान्य स्‍तर 150 mg/dL से कम
बॉर्डरलाइन 150-199 mg/dL
हाई लेवल  200-499 mg/dL
बहुत ज्यादा 500 mg/dL या उससे अधिक

ट्राइग्लिसराइड्स ज्‍यादा होने पर इन चीजों से करें परहेज

हाई ट्राइग्लिसराइड्स में क्‍या खाएं? हाई ट्राइग्लिसराइड्स में क्‍या न खाएं?
प्रोटीन और फाइबर र‍िच फूड्स  चीनी युक्‍त चीजें जैसे केक, म‍िठाई 
होल ग्रेन्स जैसे ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस रिफाइंड कार्ब्स जैसे मैदा, सफेद ब्रेड, पेस्ट्री, नूडल्स
फल जैसे सेब, संतरा, मौसमी, अमरूद मीठे ड्रिंक जैसे कोल्ड ड्रिंक, मीठे पैकेज्ड जूस 
सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, लौकी, भिंडी  प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड्स जैसे बिस्किट, कुकीज, चिप्स
नट्स और सीड्स तली-भुनी चीजें, अल्‍कोहल, धूम्रपान 

Harvard Medical School के मुताबि‍क,

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो आपको खासतौर पर उन चीजों से सावधान रहना चाहिए, जिनमें सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। ये चीजें एलडीएल (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन) या बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा सकती हैं। LDL धमनियों की दीवारों में जमा हो सकता है।

1. चीनी युक्‍त चीजें

sugary-foods-to-avoid-in-triglyceridessugary-foods-to-avoid-in-triglycerides

जब हम ज्‍यादा चीनी युक्‍त चीजें खाते हैं, तो वह फैट में बदलकर, ब्‍लड में ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को बढ़ा सकते हैं। पैक्‍ड फूड्स, केक-पेस्‍ट्री, म‍िठाई, र‍िफाइंड शुगर, शहद, गुड़, सॉफ्ट ड्र‍िंक्‍स के सेवन से परहेज करना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- क्या ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जितना ही खतरनाक है? डॉक्टर से जानें

2. प्रोसेस्‍ड और पैक्‍ड फूड्स

पैक्‍ड इंस्‍टेंट फूड्स, कुकीज, केक, च‍िप्‍स या अन्‍य ड‍िब्‍बाबंद चीजों के सेवन से परहेज करें। इन चीजों में चीनी, कार्ब्स और सैचुरेटेड फैट्स का मात्रा ज्‍यादा हो सकती है। इससे शरीर में अत‍िर‍िक्‍त कैलोरी जमा होकर ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को बढ़ा सकती है।

3. र‍िफाइंड कार्ब्स र‍िच फूड्स

fast-foods-to-avoid-in-triglyceridesfast-foods-to-avoid-in-triglycerides

सफेद ब्रेड, मैदा की रोटी, बर्गर, प‍िज्‍जा, बेकरी आइटम, नूडल्‍स, सफेद चावल, मीठे सीर‍ियल्‍स वगैरह अध‍िक सेवन करने से बचें। र‍िफाइंड कार्ब्स र‍िच फूड्स में फाइबर की मात्रा कम हो सकती है और इनका अध‍िक सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल और इंसुल‍िन लेवल तेजी से बढ़ सकता है ज‍िससे ट्राइग्लिसराइड्स लेवल भी बढ़ सकता है।

4. अल्‍कोहल और धूम्रपान

अल्‍कोहल और धूम्रपान के कारण कोलेस्‍ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कंट्रोल करना एक चुनौती बन सकती है। इसल‍िए इनसे परहेज करें। इससे हार्ट को भी नुकसान पहुंचता है और कोलेस्‍ट्रॉल प्रोफाइल ब‍िगड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- LDL, HDL और ट्राइग्लिसराइड्स क्या होते हैं? डॉक्टर से जानें इनका दिल की सेहत से कनेक्शन

5. तली-भुनी चीजें

ट्राइग्लिसराइड्स लेवल ज्‍यादा होने पर तली हुई चीजों के अध‍िक सेवन से परहेज करें। इनका अध‍िक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल बढ़ सकता है। समोसा, कचौड़ी, पकौड़े, पूरी, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स वगैरह का सेवन करने से बचना चाह‍िए।

ट्राइग्लिसराइड्स ज्‍यादा होने पर क‍िन चीजों का सेवन करें?

  • ओमेगा 3 फैटी एस‍िड्स को डाइट में शाम‍िल करें। जैसे बादाम, अखरोट, ब्‍लैक सीड्स, च‍िया सीड्स।
  • होल ग्रेन्‍स जैसे ओट्स, क्‍व‍िनोआ।
  • स‍िट्र‍िस फ्रूट्स, बेरीज, सेब।
  • अलग-अलग रंगों की सब्‍ज‍ियां।
  • दालें और चना।
  • ऑल‍िव ऑयल।
  • प्रोटीन और फाइबर युक्‍त चीजों का सेवन करें।

हाई ट्राइग्लिसराइड्स में क्‍या करें?

  • वेट लॉस करें। 5 से 10 प्रत‍िशत वेट लॉस से भी ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलेगी।
  • ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल करें।
  • फाइबर युक्‍त फूड्स का सेवन करें जैसे होल ग्रेन्‍स, स्‍प्राउट्स, सलाद, फल वगैरह को डाइट में शाम‍िल करें।
  • एक्‍सरसाइज करें कम से कम 45 म‍िनट।
  • अगर ट्राइग्लिसराइड्स लेवल 500 (mg/dL) या उससे ज्‍यादा है, तो घरेलू उपायों पर न‍िर्भर न रहें और तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें।

न‍िष्‍कर्ष:

ट्राइग्लिसराइड्स लेवल ज्‍यादा होने पर चीनी युक्‍त चीजें, प्रोसेस्‍ड और पैक्‍ड फूड्स, र‍िफाइंड कार्ब्स र‍िच फूड्स, अल्‍कोहल, धूम्रपान और अध‍िक तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाह‍िए। ट्राइग्लिसराइड्स ज्‍यादा होने पर वजन कम करें, अगर ट्राइग्लिसराइड्स लेवल 500 से ज्‍यादा है, तो डॉक्‍टर से संपर्क करें। ट्राइग्लिसराइड्स ज्‍यादा होने पर डाइट में ओमेगा 3 फैटी एस‍िड्स युक्‍त फूड्स, होल ग्रेन्‍स, स‍िट्रस, बेरीज, सेब, सब्‍ज‍ियां, दाल, चना, ऑल‍िव चना वगैरह का सेवन करें। डाइट में प्रोटीन और फाइबर इंटेक को बढ़ाएं।

image credit: magnific

FAQ

  • हाई ट्राइग्लिसराइड्स में चावल खाना बंद कर देना चाह‍िए?

    चावल को पूरी तरह बंद करने के बजाय मात्रा को सीमि‍त करें, चावल को सब्‍ज‍ियों के साथ म‍िक्‍स करके खाएं ज‍िसमें सब्‍ज‍ियों की मात्रा को ज्‍यादा रखें। डाइट में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा रखने का प्रयास करें। 
  • क्या ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने पर दूध पी सकते हैं?

    हां, दूध लिया जा सकता है। हालांक‍ि, अगर वेट लॉस कर रहे हैं, तो लो फैट या स्‍क‍िम्‍ड म‍िल्‍क जैसे व‍िकल्‍प चुन सकते हैं।  

Read Next

किशमिश और खजूर में से किसमें ज्यादा शुगर होती है? Sugar Sensitive हैं आप, तो जरूर जान लें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 21, 2026 15:37 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content