क्या आप भी वजन नहीं कम कर पा रहे हैं? वजन घटने के बाद भी दोबारा बढ़ जाता है? इसका कारण रिफाइंड कार्ब्स का सेवन हो सकता है। रिफाइंड कार्ब्स का सेवन सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। रिफाइंड कार्ब्स ऐसे कार्ब्स होते हैं जिनमें प्रोसेसिंग के कारण फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा न के बराबर होती है। रिफाइंड कार्ब्स जल्दी पच जाते हैं और इन्हें अनहेल्दी माना जाता है। मैदा, सफेद चावल, सफेद ब्रेड, केक, पेस्ट्री, शुगरी ड्रिंक्स, कैंडी, पिज्जा या बर्गर रिफाइंड कार्ब्स के उदाहरण हैं। जो लोग रिफाइंड कार्ब्स का ज्यादा सेवन करते हैं उनका शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है, वजन बढ़ने के साथ-साथ हार्ट की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। खाने के कुछ देर बाद ही लो एनर्जी महसूस होने लगता है और पाचन खराब हो जाता है। इन सब समस्याओं से बचने के लिए रिफाइंड कार्ब्स को डाइट से हटाना जरूरी है। इस लेख में जानेंगे रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा को कम करने के उपाय। इस विषय पर बेहतर जानकारी हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. मैदा और सफेद ब्रेड का सेवन बंद करें- Avoid Maida And White Bread
वजन कम करने के लिए डाइट से रिफाइंड कार्ब्स को कम करना जरूरी है। रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा को कम करने के लिए मैदा और उससे बनी चीजों का सेवन न करें। ब्रेड, नूडल्स, पास्ता या बेकरी वाली चीजों का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। इनमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है और पेट जल्दी नहीं भरता इसलिए इनका सेवन न करें। सफेद ब्रेड की जबह ब्राउन ब्रेड, होल ग्रेन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड चुनें।
यह भी पढ़ें- किन चीजों में होता है रिफाइंड कार्ब्स? जानें सेहत के लिए इन्हें खाने के 7 नुकसान
2. सफेद चावल का सेवन बंद करें- Avoid White Rice
डाइट में रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा को कम करना चाहते हैं, तो सफेद चावल का सेवन न करें। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। सफेद चावल खाने के बजाय ब्राउन राइस, ओट्स, बाजरा, ज्वार, रागी जैसे साबुत अनाज खाएं। ये अनाज धीरे-धीरे पचते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं।
3. केक, पेस्ट्री और शुगरी ड्रिंक्स से दूरी बनाएं- Avoid Cake, Pastry And Sugary Drinks
केक, पेस्ट्री, चॉकलेट जैसी चीजों में रिफाइंड शुगर और आटा होता है। इन चीजों का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। इन चीजों को खाकर इंस्टेंट एनर्जी, तो महसूस होती है लेकिन बाद में थकान होती है और भूख लगती है। इनके बजाय फल या ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।
यह भी पढ़ें- कार्बोहाइड्रेड्स खाकर नहीं करनी चाहिए दिन की शुरुआत, एक्सपर्ट से जानें कारण
4. डाइट में प्रोटीन को शामिल करें- Add Protein In Diet
डाइट से रिफाइंड कार्ब्स को कम करने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाना जरूरी है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे ओवरईटिंग कम होती है। डाइट में सोया, नट्स, पनीर, अंडा, राजमा, चना और दालों को शामिल करें। हर मील में थोड़ा-थोड़ा प्रोटीन शामिल करने से रिफाइंड कार्ब्स खाने की क्रेविंग खुद ही कम हो जाती है।
5. डाइट में फाइबर को शामिल करें- Add Fiber In Diet
रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा को कम करने के लिए डाइट में फाइबर को शामिल करें। फाइबर पाचन को सुधारता है और ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाने में मदद करता है। फाइबर का सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है। डाइट में हरी सब्जियां, सलाद, फल, ओट्स और सीड्स को शामिल करें। फाइबर का सेवन करने से स्नैक्स खाने की क्रेविंग कम होती है।
निष्कर्ष:
डाइट से रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा को कम करने के लिए सफेद चावल, मैदा, सफेद ब्रेड, केक, पेस्ट्री, शुगरी ड्रिंक्स वगैरह को हटा दें। डाइट में प्रोटीन और फाइबर को शामिल करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: fabulousbody.com
FAQ
वजन कम करने के लिए क्या खाएं?
वजन कम करने के लिए डाइट में प्रोटीन फूड्स, फाइबर फूड्स, हेल्दी फैट्स, लो कार्ब फूड्स को शामिल करें। दिनभर में तीन भारी मील्स खाने के बजाय पांच छोटे-छोटे मील्स खाएं।वजन कम करने के लिए क्या पिएं?
वजन कम करने के लिए सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं इससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहेगा। इसके अलावा ब्लैक कॉफी पिएं, छाछ या नारियल पानी का सेवन करें। ग्रीन टी या हर्बल टी भी अच्छे विकल्प हैं।रिफाइंड कार्ब्स क्या होते हैं?
रिफाइंड कार्ब्स ऐसे अनाज होते हैं जिनमें पोषक तत्वों की मात्रा बहुत कम होती है जैसे केक, चॉकलेट, पिज्जा, बर्गर वगैरह। इनका सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, लेकिन बाद में कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए डाइट में रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा कम से कम होनी चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 29, 2026 18:56 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jan 29, 2026 18:56 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha