हमारी जीवनशैली ऐसी हो गई है कि खाने-पीने का कोई फिक्स टाइम नहीं रह गया है। जब खाना मिल जाता है या जब भूख लगती है, तभी हम खाना खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सपर्ट हमेशा सलाह देते हैं कि खाना खाने का एक फिक्स समय होना चाहिए। अगर आप रोजाना अलग-अलग समय पर खाना खाते हैं, तो इसका आपके पेट पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए, जानते हैं एक्सपर्ट से।
गट्स माइक्रोबायोम का संतुलन बिगड़ना
-1781865911978.jpg)
हमारे पेट के अंदर अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें गट्स माइक्रोबायोम कहा जाता है। इन बैक्टीरिया की भी अपनी 24 घंटे की बायोलॉजिकल क्लॉक होता है। जब हम हर दिन अलग-अलग समय पर खाना खाते हैं, तो इससे माइक्रोबायोम प्रभावित होते हैं और अच्छे बैक्टीरिया की संख्या कम होने लगती है। नतीजतन, बुरे बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। ऐसे में पाचन क्षमता कमजोर होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: हर दिन एक ही समय पर खाना खाने से कैसे सुधरता है डाइजेशन? एक्सपर्ट से जानें
एसिडिटी और अपच
अगर हम रोजाना अलग-अलग समय पर खाना खाते हैं, तो हमारे माइंड से बॉडी को सही संदेश नहीं जा पाता है। वैसे भी हमारा मस्तिष्क और पेट एक निश्चित समय पर पाचक रस और एसिड रिलीज करते हैं। जब हमारे खाना खाने का समय फिक्स नहीं होता है, तो भी शरीर पाचक रस रिलीज करता है। ऐसे में गंभीर एसिडिटी, सीने में जलन और अल्सर का खतरा बढ़ जाता है। वहीं दूसरी ओर, जब कोई अक्सर देर से खाना खाता है, तो इसकी वजह से ब्लोटिंग या अपच की दिक्कतें हो सकती हैं।
कब्ज की समस्या
जब खाना खाने का समय फिक्स नहीं होता है, तो इसकी वजह से मेटबाॅलिज्म पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादातर समय पेट यह समझ नहीं पाता है कि उसे भोजन को कब पचाना है और कब पोषक तत्वों को एब्जाॅर्ब करना है। मुख्य रूप से इसी वजह से मेटाबॉलिज्म सुस्त पड़ता है। खाना सही तरह से पच नहीं पाता है, जिसकी वजह से क्राॅनिक कब्ज की समस्या हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: क्या बार-बार ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है? डॉक्टर से जानें सच
निष्कर्ष
हर व्यक्ति के लिए जरूरी है कि वह एक निश्चित समय पर खाना खाएं। अलग-अलग समय पर खाना खाने से अपच, ब्लोटिंग, एसिडिटी, सीने में जलन और क्राॅनिक कब्ज जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ध्यान रखें कि जब पेट साफ नहीं होता है या पाचन संबंधी समस्या होने लगती है, तो कई तरह की अन्य परेशानियां भी ट्रिगर हो जाती हैं, जिसका मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए रोज भोजन का एक निश्चित समय तय करें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या खाने का समय बदलने से वजन बढ़ सकता है?
अनियमित समय पर खाना खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस की परेशानी होने लगती है। इससे शरीर में फैट स्टोरेज बढ़ जाता है, जिससे वेट गेन होने लगता है।अगर खाना खाने में देरी हो जाए, तो क्या करें?
अगर मील लेने में देरी हो जाए, तो एकदम से हैवी मील न लें। इसके बजाय हल्का भोजन करें, जैसे सूप, खिचड़ी आदि।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 19, 2026 18:08 IST
Modified By : Meera Tagore Jun 19, 2026 18:08 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Vandana Rajput