
Daily Routines and Ayurvedic Lifestyle Changes for Diabetes Patients : डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। भारत में अनियमित जीवनशैली, खानपान और प्रोसेस्ड शुगर का उपयोग बढ़ने से डायबिटीज के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डायबिटीज की स्थिति में शरीर का ब्लड शुगर अनियंत्रित तरीके से बढ़ता है। ऐसे में ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए सही दिनचर्या को अपनाना बहुत जरूरी होता है। इस लेख में माधवबाग के सीईओ और आयुर्वेदिक डॉ. रोहित साने से जानेंगे, आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज के मरीजों की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए, ताकि ब्लड शुगर को मैनेज (How to Manage Blood Sugar) किया जा सके।
डॉ. रोहित साने के अनुसार, डायबिटीज मुख्य रूप से कफ, वात दोष और अग्नि (पाचन अग्नि) के विकार के कारण होती है। जब शरीर में कफ बढ़ता है तो वह भारीपन, सुस्ती, चिपचिपाहट और फैट का जमाव बढ़ता है। कफ दोष के कारण वजन और मोटापा होता है, जो डायबिटीज की मुख्य वजहों में से है।
आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज के मरीज की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए | Daily Routines and Ayurvedic Lifestyle Changes for Diabetes Patients in Hindi
1. ब्रह्म मुहूर्त में जागे
डॉ. रोहित साने का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को सूर्योदय से पहले दिन की शुरुआत करनी चाहिए। ब्रह्म (सूर्योदय से पहले) से जागने से शरीर प्राकृतिक जैविक घड़ी को संतुलित करता है। इससे मेटाबॉलिज्म सिस्टम को तेज करने में मदद मिलती है। जब मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम करता है, तो ब्लड शुगर मैनेज रहता है।
इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है लाल एलोवेरा जूस, पीने से शुगर रहेगा कंट्रोल
2. खाली पेट गुनगुना पानी पिएं
डायबिटीज के मरीजों को सुबह उठने के बाद सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर पाचन तंत्रिका के कार्य को बेहतर करता है। आप चाहें तो गुनगुने पानी में 1 चम्मच मेथी के बीज भी मिला सकते हैं।
3. 30 मिनट एक्सरसाइज करें
ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए शरीर को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए रोजाना सुबह 30 मिनट तेज चलना, वॉक करना और रनिंग जैसी एक्सरसाइज एक्टिविटी करनी चाहिए। प्राणायाम (अनुलोम-विलोम, कपालभाति) से भी ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है।
4. सात्विक आहार
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को जहां तक संभव हो सात्विक आहार का सेवन करना चाहिए। सात्विक आहार में तेल और मसालों का इस्तेमाल सीमित मात्रा में होता है। सुबह का नाश्ता हल्का और फाइबरयुक्त होना चाहिए। दोपहर और रात के समय करेला, दाल और रोटी को डाइट में शामिल करना चाहिए। सात्विक आहार का सेवन करने से शरीर के कफ दोष नियंत्रित होता है।
5. शाम को वॉक
शाम के समय हल्की वॉक या कोई भी हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। शाम की वॉक से शरीर का ग्लूकोज स्तर संतुलित रहता है।
6. सूर्यास्त से पहले करें भोजन
डायबिटीज के मरीजों को सूर्यास्त से पहले रात का डिनर कर लेना चाहिए। डिनर हमेशा हल्का होना चाहिए, ताकि पाचन तंत्रिका पर किसी प्रकार का प्रेशर न पड़े। रात के डिनर में मूंग दाल की खिचड़ी, उबली सब्जियां और सलाद को शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज पेशेंट के लिए बेस्ट हैं ये 200 से भी कम कैलोरी वाले स्नैक्स, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
7. सोने से पहले त्रिफला का पानी
रात को सोने पहले 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 छोटी चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पिएं। त्रिफला का पान में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। साथ ही, डायबिटीज के मरीजों को होने वाली कब्ज और पाचन की परेशानियों को भी दूर करता है।
8. 8 घंटों की नींद जरूर लें
डायबिटीज के मरीजों के लिए जितना एक्टिव रहना जरूरी है, उतना ही आराम करना। पर्याप्त नींद न लेने से हार्मोन असंतुलन होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को रोजाना 8 घंटों की नींद जरूर लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः Mango In Diabetes: क्या आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
निष्कर्ष
डायबिटीज केवल दवाओं से नहीं, बल्कि सही दिनचर्या, संतुलित आहार और थोड़ी-सी एक्सरसाइज के जरिए मैनेज किया जा सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आयुर्वेदाचार्य द्वारा बताई गई दिनचर्या का पालन जरूर करें।
FAQ
डायबिटीज में क्या नहीं करें
अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज है, तो उसे ज्यादा मीठा, तला और मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। अत्यधिक क्रोध, चिंता और तनाव भी ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं। इसलिए ज्यादा मानसिक तनाव लेने से बचना चाहिए।डायबिटीज में क्या करना चाहिए
डायबिटीज में ब्लड शुगर को मैनेज करना प्रमुख होता है। इसके लिए हर दिन योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करें। एक साथ खाने की बजाय हर 2 से 3 घंटे पर धीरे-धीरे खाएं।शुगर पेशेंट को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?
आयुर्वेदाचार्य डायबिटीज के रोगियों को सुबह खाली पेट मेथी का पानी, दालचीनी की चाय और आंवला का जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 11, 2025 14:58 IST
Published By : Ashu Kumar Das