Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या सर्दी-जुकाम होने पर गोंद कतीरा खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

सर्दी-जुकाम होने पर गोंद कतीरा का सेवन आमतौर पर करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपकी समस्या को बदतर बना सकता है, आइए जानते हैं इसका कारण।

गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए लोग गोंद कतीरा का सेवन करना पसंद करते हैं। गोंद कतीरा एक नेचुरल जड़ी-बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिसे आयुर्वेद में शरीर को ठंडक पहुंचाने और ताकत बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में इसका सेवन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, लेकिन जब बात सर्दी-जुकाम की होती है, तो इसे खाने को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। दरअसल, गोंद कतीरा की तासीर ठंडी मानी जाती है, जो शरीर को ठंडक देने, डिहाइड्रेशन से बचाने और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। इसलिए, आइए हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सर्दी-जुकाम होने पर गोंद कतीरा खाना चाहिए या नहीं?

क्या सर्दी-जुकाम होने पर गोंद कतीरा खाना सही है?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि सर्दी-जुकाम जैसी स्थिति में किसी भी व्यक्ति को गोंद कतीरा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो आपके शरीर में कफ को बढ़ा सकती है और समस्या को ज्यादा बदतर बना सकती है। इसलिए, अगर आपको सर्दी, खांसी या गले में खराश की समस्या होती है तो गोंद कतीरा का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसकी ठंडी तासीर शरीर में कफ बढ़ा सकती है, जिससे नाक बंद होना, बलगम और गले की परेशानी बढ़ सकती है। खासतौर पर जिन लोगों को बार-बार सर्दी होती है, उन्हें इससे बचने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: गोंद कतीरा और नींबू से बनाएं स्पेशल शिकंजी, गर्मी में अंदर से मिलेगा ठंडक का एहसास

गोंद कतीरा कब फायदेमंद हो सकता है?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, कुछ मामलों में हल्के सर्दी-जुकाम में गोंद कतीरा लेना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको बहुत ज्यादा कमजोरी या डिहाइड्रेशन महसूस हो रहा हो तो आप बहुत कम मात्रा में गोंद कतीरा ले सकते हैं। ध्यान रहे इसे ठंडे दूध या बर्फ के साथ लेने के स्थान पर हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर लेना इस स्थिति में ज्यादा बेहतर माना जाता है। फिर भी, गंभीर जुकाम होने पर डॉक्टर या आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।

gond-katira-in-cold-and-cough-inside

गोंद कतीरा लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा ने बताया कि सर्दी-जुकाम होने पर गोंद कतीरा लेने से बचना चाहिए, लेकिन अगर आप इसे ले रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें-

  • सर्दी-जुकाम ज्यादा होने पर गोंद कतीरा का ज्यादा सेवन करने से बचें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को बिना सलाह के गोंद कतीरा देने से परहेज करें।
  • अगर आपको कफ ज्यादा बन रहा हो तो इसे पूरी तरह लेने से बचना जरूरी होता है।
  • हमेशा साफ और अच्छी क्वालिटी वाला गोंद कतीरा इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में गोंद कतीरा एक दिन में कितना खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

निष्कर्ष

सर्दी-जुकाम के दौरान गोंद कतीरा लेना हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता है। इसकी ठंडी तासीर कई बार आपकी समस्या को बढ़ा सकती है। इसलिए, बीमारी के दौरान इसे सीमित मात्रा में लेना जरूरी होता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • गोंद कतीरा किसे नहीं खाना चाहिए?

    गोंद कतीरा की तासीर बहुत ठंडी होती है, इसलिए जिन लोगों का शरीर पहले से ही बहुत ठंडा रहता है, पाचन शक्ति कमजोर होती है या सांस से जुड़ी समस्याएं होती है उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • गोंद कतीरा किस बीमारी में काम आता है?

    गोंद कतीरा का सेवन शरीर की गर्मी कम करने, कब्ज, कमजोरी और स्किन से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। यह गर्मी में शरीर को ठंडक देने और यूरिन की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

Read Next

रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच घी खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 08, 2026 12:14 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 08, 2026 12:14 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content