गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए लोग गोंद कतीरा का सेवन करना पसंद करते हैं। गोंद कतीरा एक नेचुरल जड़ी-बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिसे आयुर्वेद में शरीर को ठंडक पहुंचाने और ताकत बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में इसका सेवन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, लेकिन जब बात सर्दी-जुकाम की होती है, तो इसे खाने को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। दरअसल, गोंद कतीरा की तासीर ठंडी मानी जाती है, जो शरीर को ठंडक देने, डिहाइड्रेशन से बचाने और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। इसलिए, आइए हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सर्दी-जुकाम होने पर गोंद कतीरा खाना चाहिए या नहीं?
क्या सर्दी-जुकाम होने पर गोंद कतीरा खाना सही है?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि सर्दी-जुकाम जैसी स्थिति में किसी भी व्यक्ति को गोंद कतीरा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो आपके शरीर में कफ को बढ़ा सकती है और समस्या को ज्यादा बदतर बना सकती है। इसलिए, अगर आपको सर्दी, खांसी या गले में खराश की समस्या होती है तो गोंद कतीरा का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसकी ठंडी तासीर शरीर में कफ बढ़ा सकती है, जिससे नाक बंद होना, बलगम और गले की परेशानी बढ़ सकती है। खासतौर पर जिन लोगों को बार-बार सर्दी होती है, उन्हें इससे बचने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: गोंद कतीरा और नींबू से बनाएं स्पेशल शिकंजी, गर्मी में अंदर से मिलेगा ठंडक का एहसास
गोंद कतीरा कब फायदेमंद हो सकता है?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, कुछ मामलों में हल्के सर्दी-जुकाम में गोंद कतीरा लेना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको बहुत ज्यादा कमजोरी या डिहाइड्रेशन महसूस हो रहा हो तो आप बहुत कम मात्रा में गोंद कतीरा ले सकते हैं। ध्यान रहे इसे ठंडे दूध या बर्फ के साथ लेने के स्थान पर हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर लेना इस स्थिति में ज्यादा बेहतर माना जाता है। फिर भी, गंभीर जुकाम होने पर डॉक्टर या आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।

गोंद कतीरा लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा ने बताया कि सर्दी-जुकाम होने पर गोंद कतीरा लेने से बचना चाहिए, लेकिन अगर आप इसे ले रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें-
- सर्दी-जुकाम ज्यादा होने पर गोंद कतीरा का ज्यादा सेवन करने से बचें।
- बच्चों और बुजुर्गों को बिना सलाह के गोंद कतीरा देने से परहेज करें।
- अगर आपको कफ ज्यादा बन रहा हो तो इसे पूरी तरह लेने से बचना जरूरी होता है।
- हमेशा साफ और अच्छी क्वालिटी वाला गोंद कतीरा इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में गोंद कतीरा एक दिन में कितना खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें
निष्कर्ष
सर्दी-जुकाम के दौरान गोंद कतीरा लेना हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता है। इसकी ठंडी तासीर कई बार आपकी समस्या को बढ़ा सकती है। इसलिए, बीमारी के दौरान इसे सीमित मात्रा में लेना जरूरी होता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
गोंद कतीरा किसे नहीं खाना चाहिए?
गोंद कतीरा की तासीर बहुत ठंडी होती है, इसलिए जिन लोगों का शरीर पहले से ही बहुत ठंडा रहता है, पाचन शक्ति कमजोर होती है या सांस से जुड़ी समस्याएं होती है उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।गोंद कतीरा किस बीमारी में काम आता है?
गोंद कतीरा का सेवन शरीर की गर्मी कम करने, कब्ज, कमजोरी और स्किन से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। यह गर्मी में शरीर को ठंडक देने और यूरिन की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 08, 2026 12:14 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 08, 2026 12:14 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma