
सेहत के लिए आलू जितना नुकसानदायक होता है, उननी ही आलू जैसी दिखने वाली शकरकंद फायदेमंद होती है। घरों में शकरकंद का इस्तेमाल कई तरीकों से खाने में किया जाता है, इससे हलवा, सब्जी, पराठे और चाट भी बनाई जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद में अच्छी मात्रा में फाइबर के साथ कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपको सेहतमंद रखने में सहायक होते हैं। शकरकंद के कई प्रकार होते हैं, जिनमें बैंगनी रंग की शकरकंद बेहद फायदेमंद होती है। बैंगनी रंग की शकरकंद में ब्लू बैरी के मुकाबले ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) बैंगनी रंग की शकरकंद खाने के फायदे बता रहे हैं।
बैंगनी शकरकंद खाने के फायदे - What Are The Benefits Of Purple Sweet Potatoes
1. बैंगनी शकरकंद में बीटा-कैरोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। बीटा-कैरोटीन हमारे शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने और कोशिकाओं को भी हेल्दी रखने में सहायक होता है। इसके साथ ही शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से होने वाली परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार तीखा खाने की क्रेविंग क्यों होती है? डाइटिशियन से जानें कारण
2. बैंगनी शकरकंद एंथोसायनिन पिगमेंट का स्रोत, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है। यह शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में सहायक होता है। आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
3. बैंगनी शकरकंद में ब्लू बेरी की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक एंथोसायनिन होता है। ऐसे में यह शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है और यह ब्लू बैरी के मुकाबले सस्ती भी मिलती है।
इसे भी पढ़ें: डाइटिंग के दौरान होती है फास्ट फूड की क्रेविंग, तो खाएं 200 कैलोरी से कम वाले ये फूड्स, नहीं बढ़ेगा वजन
4. सभी रंगों के शकरकंद में अधिक चीनी होती है, लेकिन असल में शकरकंद को सफेद आलू की तुलना में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पैमाने पर कम माना जाता है।
5. बैंगनी शकरकंद में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।
6. बैंगनी शकरकंद पाचन को बेहतर करने में सहायक होती है और कब्ज की शिकायक तो दूर कर सकती है। ऐसे में जिन लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं उनके लिए इसका सेवन फायदा कर सकता है।
7. शकरकंद में पाए जाने वाले गुण गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।
8. डायबिटीज रोगियों के लिए भी शकरकंद का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
9. बैंगनी शकरकंद के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है, जिससे थकान और कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है।
बैंगनी शकरकंद खाने से सेहतमंद रहने में मदद मिल सकती है लेकिन अगर आप किसी खास शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version