
आज पूरे देश में बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है। शास्त्रों के अनुसार मां सरस्वती को पीला रंग प्रिय है। यही वजह है सरस्वती पूजा में पीले मिष्ठान का भोग लगाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती (Maa Saraswati) को केसर हलवा, बेर, लड्डू आदि पीली चीजों का भोग लगता है। यह भोग इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि बदलते मौसम में इस तरह की चीजें सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। बसंत पंचमी के खास मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिसका भोग मां सरस्वती को लगाता है और उससे सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में।
बेर
मां सरस्वती को बेर बहुत ही प्रिय है। बेर सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। बेर फाइबर और कार्ब्स का अच्छा सोर्स है। बेर खाने से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर होती है। यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में भी मदद करता है। बेर का सेवन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः बदलते मौसम में रहना हेल्दी और फिट, तो फॉलो करें ये 5 आदतें
पीले मीठे चवाल
पीले चावल को घी, गुड़, केसर और पंचमेवा मिलाकर तैयार किया जाता है। पीले चावल खाने से गैस, बदहजमी और मतली आने जैसी शिकायतों से छुटकारा मिलता है। इसमें फाइबर होता है, जो गट हेल्थ को मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं पीले मीठे चावल खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
राजभोग
बसंत पंचमी की पूजा में राजभोग जरूर शामिल किया जाता है। छेने से बनीं यह मिठाई सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। सप्ताह में 2 से 3 राजभोग का सेवन करने से यूरीन इंफेक्शन को ठीक करने में मदद मिलती है। राजभोग खाते वक्त ध्यान रहे कि इसमें चीनी का इस्तेमाल न किया गया हो। चीनी से बनाए हुए राजभोग ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः मक्का या बाजरा सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों के पोषक तत्व
बेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करते हैं। बेसन के लड्डू बदलते मौसम में होने वाली एलर्जी और स्किन इंफेक्शन को भी कम करने में मददगार होते हैं।
मालपुआ
मालपुआ को बनाने के लिए गुड़ और आटे का इस्तेमाल होता है। इसका सेवन करने से हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद करती है। इतना ही नहीं मालपुआ शरीर में खून की कमी को पूरा करके एनीमिया से बचाव करता है।
नोटः ऊपर बताई गई सभी चीजों को डाइट में शामिल करने से पहले अपनी सेहत के बारे में जरूर जान लें। अगर आपको ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जैसी समस्या है या आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो इन चीजों को खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version