
Maize or millet Which is More Beneficial for health: भारत में गेहूं के अलावा कई तरह के अनाज का बड़ी मात्रा में सेवन किया जाता है। इन्हीं अनाजों में शामिल हैं मक्का और बाजरा। मक्का और बाजरा को मोटा अनाज कहा जाता है, ये दोनों ही बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में लोग मक्के और बाजरा की रोटी खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि जब बात मक्के और बाजरे में से किसी एक अनाज को सेहतमंद मानने ही आती है तो लोग कंफ्यूज रहते हैं। आखिरकार मक्का और बाजरा में कौन सा अनाज सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है आज जानेंगे इस लेख में।
बाजरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व - Bajra Nutritional Value in Hindi
बाजरे को ज्यादातर लोग आटे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। बाजरे का आटा ग्लूटेन फ्री होता है इसलिए पिछले कुछ सालों में इसका सेवन बढ़ा है। बाजरे में विटामिन बी3, विटामिन बी6 और विटामिन बी9, जिंक, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व स्वस्थ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। बाजरे के आटे का सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरे हुए होने का एहसास होता है, जिससे वजन को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। बाजरे में पाया जाने वाला प्रोटीन उम्र के साथ चेहरे पर होने वाली झुर्रियों और दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ेंः अखरोट कैसे खाने चाहिए? डाइटिशियन से जानें इसका तरीका
मक्के के पोषक तत्व - Makka Nutritional Value in Hindi
सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों का साग बहुत अधिक मात्रा में खाया जाता है। मक्के के आटे में फाइबर, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। मक्के का सेवन करने से एनिमिया जैसी बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। सर्दियों के मौसम में मक्के और मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं मक्के के पोषक तत्व पाचन संबंधी समस्याओं और डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। एनसीबीआई द्वारा की गई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि मक्के और मक्के से बनीं चीजों का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनिया कियारा ऐसे रखती हैं खुद को फिट, फॉलो करती हैं ये 5 चीजें
मक्का या बाजरा? क्या है सेहत के लिए फायदेमंद - Maize or millet Which is More Beneficial for health
डाइटिशियन श्रेया अग्रवाल का कहना है कि मक्का और बाजरा दोनों ही कई अलग-अलग पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बाजरा स्किन, बाल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जबकि मक्का हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डाइटिशियन का कहना है कि दोनों ही चीजों का सेवन अपनी सुविधानुसार करना चाहिए। अगर आप किसी तरह की डाइट को फॉलो कर रहे हैं या किसी किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो मक्का या बाजरा का सेवन करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें। ध्यान रहे कि मक्का और बाजरा दोनों की ही तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन एक निश्चित मात्रा में करना चाहिए।
Pic Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version