Doctor Verified

महिला और पुरुष फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं ये 5 फूड, जल्द घर में आएगी खुशखबरी

सिर्फ सही डाइट के जरिए ही महिला और पुरुष फर्टिलिटी को सुधारा जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको 5 ऐसे ही फूड आइटम के बारे में बताने जा रहे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिला और पुरुष फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं ये 5 फूड, जल्द घर में आएगी खुशखबरी


जीवनशैली और खानपान के कारण आज फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी लो फर्टिलिटी रेट से जूझ रही हैं। खानपान के अलावा कुछ गंभीर मामलों में फर्टिलिटी कम होने के पीछे तनाव, खाने में पोषक तत्वों की कमी और पर्यावरणीय कारक जिम्मेदार होते हैं। लो फर्टिलिटी से जूझ रहे महिला एवं पुरुष कई प्रकार के मेडिकल ट्रीटमेंट लेते हैं, दवाओं का सेवन करते हैं और थेरेपी का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ सही डाइट के जरिए ही महिला और पुरुष फर्टिलिटी रेट में सुधार कर सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे फूड आइटम के बारे में, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

महिला और पुरुष को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?- foods list to increase male and female fertility in hindi

दिल्ली की स्त्री एवं प्रसूति रोग और फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. तान्या गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया है कि कौन से फूड आइटम महिला और पुरुष की फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव

Celebrating Women Who Have Overcome Infertility: A Message Of Hope from  Apollo Fertility | OnlyMyHealth

1. लहसुन और प्याज- Garlic and onion to increase fertility

डॉ. तान्या का कहना है कि महिला और पुरुष रोजाना थोड़ी मात्रा में लहसुन और प्याज का सेवन करें, तो इससे फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। लहसुन और प्यार में फ्लेवोनोइड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व शरीर से फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं, जिससे फर्टिलिटी रेट सुधारने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या वायु प्रदूषण के कारण महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित होती है? जानें डॉक्टर से

2. अखरोट, हेजलनट्स और बादाम- Walnuts, hazelnuts and almonds to improve fertility

अखरोट, हेजलनट्स और बादाम को "सुपर फूड" माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्पर्म क्वालिटी को सुधारने और महिलाओं के हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में अखरोट, बादाम और हेजलनट्स का सेवन करने से फर्टिलिटी को सुधारने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्‍नेंसी में एक्लेम्पसिया होने पर मां और भ्रूण को पहुंच सकता है नुकसान, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Garima Malhotra (@the_doctor_mum)

3. एवोकाडो - Avocado to boost fertility

एवोकाडो में फोलिक एसिड, विटामिन ई और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो महिलाओं में ओवुलेशन को बेहतर बनाते हैं और पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाते हैं। एवोकाडो में मौजूद मैग्नीशियम महिलाओं में अंडे की क्वालिटी में सुधार लाते हैं, जिससे फर्टिलिटी सुधारने में मदद मिलती है। इनफर्टिलिटी या लो फर्टिलिटीसे जूझ रहे महिला और पुरुष एवोकाडो को सलाद, टोस्ट या स्मूदी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः ज्यादा उम्र में भी मां बन का सुख दे सकता है फर्टिलिटी प्रिवेशन, डॉक्टर से जानिए इसके बारे में

4. बेरीज- How berries Increase Fertility

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसे फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं, जो फर्टिलिटी के लिए हानिकारक हो सकता है। डॉ. तान्या गुप्ता का कहना है कि बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

5. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां- Spinach and Leafy Greens

हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी और ब्रोकली में फोलिक एसिड और आयरन होता है, जो अंडाणु और शुक्राणु दोनों की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करता है। पुरुषों के मुकाबले फोलिक एसिड महिलाओं में अंडों की क्वालिटी को सुधारता है। इसकी वजह से यह भ्रूण की हेल्दी ग्रोथ में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः 30 की उम्र के बाद करनी है प्रेग्नेंसी की प्लानिंग, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम

Celebrating Women Who Have Overcome Infertility: A Message Of Hope from  Apollo Fertility | OnlyMyHealth

फर्टिलिटी बढ़ाने के अन्य टिप्स- Other Tips to Boost Fertility

खानपान के अलावा फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं।

- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। ज्यादा हैवी वर्कआउट नहीं कर सकते हैं तो साइकिलिंग और योग जैसी एक्सरसाइज करें।

- धूम्रपान और शराब के सेवन से दूरी बनाकर रखें। शराब और सिगरेट अंडों और स्पर्म की क्वालिटी को खराब करते हैं।

- प्रोसेस्ड फूड्स और ज्यादा शक्कर खाने से बचें। 

- दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं। 

निष्कर्ष

इन 5 फूड्स और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर आप फर्टिलिटी को सुधार सकते हैं। खानपान के अलावा आप फिजिकल एक्टिविटी को भी बढ़ावा दें।

Read Next

सेहत के लिए जरूरी होता है आयरन, जानें इसे बढ़ाने के लिए डेली डाइट में अपनाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer